18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलहाय रे किस्मत... फुटबॉल में सीरिया से हार गया भारत, एशियाई कप...

हाय रे किस्मत… फुटबॉल में सीरिया से हार गया भारत, एशियाई कप से सफर हुआ खत्म

Published on

अल खोर (कतर)

एशियाई कप फुटबॉल के नॉकआउट चरण में पहुंचने का भारत का इंतजार और लंबा हो गया जब आखिरी ग्रुप मैच में सीरिया से 0-1 से हारकर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। स्थानापन्न खिलाड़ी उमर खरिबिन ने 76वें मिनट में गोल दागकर सीरिया को नॉकआउट की दौड़ में बनाए रखा है। भारत चार टीमों के ग्रुप बी में तीनों मैच हारकर और एक भी गोल किए बिना आखिरी स्थान पर रहा। यह मैच करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री का आखिरी एशियाई कप भी था जो 2011 और 2019 में भी खेल चुके हें। छेत्री ने दोनों बार दो दो गोल किए थे।

भारत इससे पहले भी 1984, 2011 और 2019 में नॉकआउट में जगह नहीं बना सका था। भारत 1964 में उपविजेता रहा था जब सिर्फ चार टीमों ने इसमें भाग लिया था। कोच इगोर स्टिमक की भारतीय टीम एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन करके लौटेगी। भारत ने 2019 में थाईलैंड के खिलाफ एक मैच 4-1 से जीता था लेकिन इस बार उसकी झोली में एक भी अंक नहीं आया। भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 और उजबेकिस्तान ने 3-0 से हराया। मैच के शुरुआती मिनटों में भारत ने आक्रामक खेल दिखाया और महेश नाओरेम तथा लालियांजुआला छांगटे ने कुछ अच्छे मूव बनाए लेकिन गोल नहीं कर सके।

पहले हाफ के आखिर तक सीरियाई टीम ने लय पकड़ ली और भारत को मैच में वापसी का मौका ही नहीं दिया। मैच के सातवें मिनट में पाब्लो साबाग ने कॉर्नर किक पर हेडर लगाया जिसे गोललाइन पर गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने बचा लिया। इसके बाद इब्राहिम हेसार का निशाना चूका लेकिन रिबाउंड पर सीरियाई खिलाड़ी एजेकील हैम के शॉट को शुभाशीष बोस ने मुस्तैदी से बचाया। पहले हाफ के अतिरिक्त समय में छेत्री ने दूर से एक शॉट लगाया लेकिन निशाना सही नहीं था। भारत ने पहले हाफ में तीन बार हमले बोले जबकि सीरिया ने एक दर्जन हमले गोल पर किए।

दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में भारत को झटका लगा जब अनुभवी डिफेंडर संदेश झिंगन को चोट के कारण बाहर जाना पड़ा और निखिल पुजारी ने उनकी जगह ली। महेश नाओरेम को उदांता सिंह की जगह उतारा गया। कोच स्टिमक ने 65वें मिनट में सहल अब्दुल समाद को टूर्नामेंट में पहला मौका दिया। आखिरी 20 मिनट बाकी रहते सीरिया ने जमकर हमले बोले और खरिबिन ने गोल करके टीम को बढत दिला दी जो आखिर तक बनी रही।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...