11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलटी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 की सभी टीमें हुईं पक्की, जानें भारत...

टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 की सभी टीमें हुईं पक्की, जानें भारत के ग्रुप में कौन-कौन आया

Published on

मेलबर्न

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) में सुपर-12 की सभी टीमें पक्की हो गई हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के डायरेक्ट सुपर-12 में जगह मिली थी। 8 टीमों के बीच ग्रुप मुकाबले हुए थे। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया था। दोनों ग्रुप से 2-2 टीमों ने सुपर-12 में जगह बना लिए हैं। इनमें श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स शामिल हैं।

भारत के ग्रुप में किसे जगह
भारत के ग्रुप में नीदरलैंड्स के अलावा जिम्बाब्वे के जगह मिली है। जिम्बाब्वे ने आखिरी ग्रुप मैच में स्कॉटलैंड को हराया। इस जीत के साथ ही टीम ने ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल किया। उसके ग्रुप से सुपर-12 में पहुंचने वाली दूसरी टीम आयरलैंड है। आयरलैंड सुपर-12 के ग्रुप-1 में रहेगा। जहां उसके साथ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और श्रीलंका हैं।

जिम्बाब्वे से कब होगा भारत का मुकाबला
भारतीय टीम के साथ सुुपर-12 के ग्रुप-2 में पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे है। पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को अपना पहला मैच खेलेगी। इसके बाद 27 को टीम की भिड़ंत नीदरलैंड्स से होगी। 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और 2 नवंबर को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। भारतीय टीम अपने आखिरी सुपर-12 के मैच में 6 नवंबर को जिम्बाब्वे से भिड़ेगी।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मैच 22 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दूसरा मैच इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच पर्थ में होगा। सुपर-12 के ग्रुप-2 का पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच एमसीजी पर खेला जाएगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला मुकाबला टूर्नामेंट का आखिरी ग्रुप मैच होगा। 9 और 10 नवंबर को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 13 नवंबर को खेला जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...