17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeखेलकमाल बवाल केएल राहुल… 60 गेंद में शतक ठोक कर मचाई सनसनी,...

कमाल बवाल केएल राहुल… 60 गेंद में शतक ठोक कर मचाई सनसनी, GT के गेंदबाजों को दिया सदमा

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 के एक बेहद अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी गई। राहुल ने ओपन करते हुए दिल्ली को तगड़ी शुरुआत दी और इस मैच में उन्होंने एक कमाल का शतक ठोक दिया। राहुल के आईपीएल करियर का यह पांचवा शतक है। राहुल ने इस मुकाबले में शतक सिर्फ 60 गेंदों पर ठोक दिया।

केएल राहुल का पांचवा शतक
केएल राहुल ने आईपीएल करियर का यह अपना पांचवा शतक लगाया है। इसी के साथ केएल राहुल आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। केएल राहुल से ज्यादा आईपीएल शतक सिर्फ विराट कोहली, जोस बटलर और क्रिस गेल ने आईपीएल में लगाए हैं। केएल राहुल ने इससे पहले पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी शतक लगाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक
8 शतक- विराट कोहली
7 शतक- जोस बटलर
6 शतक- क्रिस गेल
5 शतक- केएल राहुल

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...