13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeखेलआखिरी के ओवरों में आया गजब ट्विस्ट, पाकिस्तान सरेंडर, भारत को जीत...

आखिरी के ओवरों में आया गजब ट्विस्ट, पाकिस्तान सरेंडर, भारत को जीत के लिए चाहिए 242 रन

Published on

दुबई

भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले में खराब शुरुआत के बाद आखिरी के ओवरों में दमदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को 49.4 ओवरों में 241 रनों पर रोक दिया। पाकिस्तान के लिए सउद शकील ने सबसे अधिक 76 गेंदों में 5 चौके के दम पर 62 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 77 गेंदों में 46 रन ठोके। खुशदिल शाह ने 39 गेंदों में जरूर तेज तर्रार 38 रनों की पारी खेली। भारत के लिए हैट्रिक चूकने वाले कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके, जबकि हार्दिक पंड्या के नाम 2 विकेट आए। अक्षर पटेल, हर्षित राणा और रविंद्र जडेजा के नाम एक-एक विकेट रहा।

भारत ने गेंदबाजी में की थी खराब शुरुआत, शमी ने पहले ओवर में फेंके 5 वाइड
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान को उम्मीद के खिलाफ थोड़ा अच्छा आगाज मिला। मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में 5 वाइड बॉल कीं, जिससे फखर जमां की जगह ओपनिंग करने आए इमाम उल हक और बाबर आजम का कॉन्फिडेंस थोड़ा बढ़ा। हालांकि, ओपनिंग साझेदारी बड़ी होते नजर आ रही थी कि हार्दिक पंड्या ने बाबर आजम को केएल राहुल के हाथों कैच कराते हुए 23 रनों पर आउट कर दिया।

फिर यूं पलटी बाजी और भारत ने की वापसी
इसके बाद इमाम उल हक हां ना के चक्कर में रन आउट हुए। अक्षर पटेल यहां गजब तेज निकले और इंजमाम उल हक के भतीजे को कोई मौका दिए बिना ही रन आउट कर दिया। वह 10 रन बनाकर चलते बने, जबकि सउद शकील र मोहम्मद रिजवान के बीच तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान हर्षित राणा ने मोहम्मद रिजवान का कैच छोड़ा तो कुलदीप यादव ने सउद शकील का कैच छोड़ा। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि रिजवान को अक्षर ने क्लीन बोल्ड किया और शकील को हार्दिक ने आउट करे हुए भारत की वापसी करा दी।

कुलदीप यादव हैट्रिक चूके
इसके बाद रविंद्र जडेजा ने तैयब ताहिर को 4 रन पर आउट किया तो कुलदीप यादव ने एक ही ओवर की लगातार दो गेंदों में सलमान आगा को 19 और शाहीन अफरीदी को शून्य रन पर आउट करते हुए हैट्रिक पर आ गए, हालांकि नसीम शाह ने अगली गेंद को किसी तरह से डिफेंस करते हुए खुद को आउट होने से बचा लिया। बता दें कि पिछले मुकाबले में अक्षर पटेल हैट्रिक चूक गए थे, जब बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने कैच छोड़ दिया था।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...