24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेलअमेरिका का टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूटा, इन दो टीमों...

अमेरिका का टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूटा, इन दो टीमों को मिला टिकट

Published on

दुबई

नीदरलैंड और जिम्बाब्वे ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर बी के अपने सेमीफाइनल में क्रमश: अमेरिका और पपुआ न्यू गिनी को हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में स्थान पक्के किये। नीदरलैंड ने अमेरिका को सेमीफाइनल में सात विकेट से पराजित किया। उसने अमेरिका को 19.4 ओवर में 138 रन पर समेट दिया था। जिम्बाब्वे ने पपुआ न्यू गिनी को 27 रन से शिकस्त दी। टूर्नामेंट की मेजबान जिम्बाब्वे का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला फायदेमंद साबित हुआ। रेगिस चाकाब्वा और कप्तान क्रेग इर्विन की अनुभवी जोड़ी ने अच्छी शुरूआत करायी।

चाकाब्वा ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए मैच का पहला चौका पहले ही ओवर में लगा दिया जिसके बाद उन्होंने सेमा कामीवा पर लगातार तीन चौके जड़ दिये। एक ओवर बाद उन्होंने एक छक्का जड़ा जिससे वह और खतरनाक दिख रहे थे। उनकी 19 गेंद में 30 रन की आक्रामक पारी का अंत सेसे बाऊ ने किया। विकेट गिरने से भी जिम्बाब्वे की रनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लगी। इर्विन और वेस्ले माधहेवेरे ने लगातार अंतराल पर बाउंड्री लगायी। 10वें ओवर के अंत में जिम्बाब्वे का स्कोर एक विकेट पर 90 रन था।

अगले पांच ओवर में मेजबान ने इर्विन (38) और माधहेवेरे (29 गेंद में 42 रन) के विकेट गंवा दिये। मध्यक्रम ने उपयोगी रन जुटाकर टीम को 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन का मजबूत स्कोर बनाने में मदद की। जिम्बाब्वे ने पहली ही गेंद पर पपुआ न्यू गिनी का पहला विकेट झटक लिया। फिर उन्होंने लगातार दो विकेट गंवा दिये जिसे पावरप्ले में उसका स्कोर तीन विकेट पर 45 रन था।रन गति बढ़ती जा रही थी, टोनी उरा ने बल्लेबाजी से आक्रामक होना शुरू किया और सिंकदर राजा के ओवर में लगातार दो छक्के जड़े दिये। उरा के आउट होने से टीम का स्कोर पांच विकेट पर 139 रन था। 20 ओवर में टीम आठ विकेट पर 172 रन ही बना सकी।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिये टीमें: ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, नामीबिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, यूएई, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...