15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलसानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच शोएब मलिक ने...

सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच शोएब मलिक ने की तीसरी शादी, इस एक्ट्रेस को बनाया जीवनसाथी

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है. यह शादी ऐसे समय में हुई है जब उनकी सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं. शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद को अपना जीवनसाथी चुना है और एक समारोह के दौरान यह शादी हुई. शोएब मलिक ने खुद इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं.

सना की भी दूसरी शादी
शोएब ने जिस सना जावेद से शादी की है वो भी तलाकशुदा हैं. पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल सना जावेद ने 2020 में उमैर जसवाल के साथ शादी की थी लेकिन जल्द ही यह बात सामने आने लगी कि इस कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बाद में दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरें डिलीट कर दी थी और फिर खबर आई कि दोनों में तलाक हो चुका है. 28 साल की सना जावेद पाकिस्तान के कई टीवी शो (TV Show) में नज़र आ चुकी हैं, ऐ मुश्त-ए-खाक़, डंक समेत अन्य उनके कई फेमस शो हैं. इसके अलावा वो कई म्यूज़िक वीडियो में भी दिख चुकी हैं.

सानिया से की थी दूसरी शादी
शोएब ने सानिया से 2010 में शादी की थी. तब आयशा सिद्दीकी ने सामने आकर सबको बताया था कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं और बगैर तलाक दिए वो दूसरी शादी नहीं कर सकते. उस वक्त शोएब ने आयशा के साथ किसी तरह के रिश्ते होने की बात से इनकार किया था. मगर मामला बढ़ने के बाद उन्होंने आयशा से तलाक ले लिया था. शोएब ने सानिया से शादी के बाद पहली पत्नी आयशा से तलाक लिया था.

ऐसा रहा है शोएब का अंतरराष्ट्रीय करियर
वहीं शोएब मलिक के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 287 एकदिवसीय मैचों की 258 पारियों में 7534 रन बनाए हैं जिसमें 9 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं.वहीं टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 35 टेस्ट मैचों में 1898 रन बनाए जिनमें 3 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं. टी20 मैचों की बात करें तो 124 मैचों में उन्होंने 2435 रन बनाए जिसमें 75 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा.

सानिया की इस पोस्ट से अटकलें हुईं थी तेज
बुधवार को ही सानिया मिर्जा ने एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, जिससे उनके और शोएब मलिक के साथ तलाक की अफवाहें तेज हो गईं थी. सानिया ने लिखा था, ‘शादी कठिन है. तलाक कठिन है. अपना कठिन चुनें. मोटापा कठिन है. फिट रहना कठिन है. अपना कठिन चुनें. कर्ज में डूबना कठिन है. आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है. अपना कठिन चुनें. संचार कठिन है. संवाद न करना कठिन है. अपना कठिन चुनें. जिंदगी कभी आसान नहीं होगी. यह हमेशा कठिन रहेगी. लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं’. सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर जो कोट शेयर किया है, उसमें कहा गया है, बुद्धिमानी से चुनें.

यह अटकलें तब और तेज हो गई थीं जब सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम से शोएब मलिक के साथ अपनी ज्यादातर हालिया तस्वीरें को डिलीट कर दिया था. 8 जनवरी को उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “जब कोई चीज आपके दिल की शांति को भंग करती है, तो उसे जाने दें.’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...