19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलटी20 वर्ल्ड कप में एक और हैट्रिक, क्रिस जॉर्डन ने अपने 'घरेलू...

टी20 वर्ल्ड कप में एक और हैट्रिक, क्रिस जॉर्डन ने अपने ‘घरेलू मैदान’ पर रचा इतिहास

Published on

बारबाडोस

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन का जन्म बारबाडोस में हुआ था। उनका बचपन वहीं बिता था। लेकिन फिर पढ़ाई के लिए इंग्लैंड पहुंचने और वहीं सेटल हो गए। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन कैरेबियन देशों में हो रहा है। इंग्लैंड सुपर-8 में अपना आखिरी मुकाबला अमेरिका के खिलाफ बारबाडोस में ही खेल रही है। इस मैच में क्रिस जॉर्डन ने 5 गेंदों पर चार बल्लेबाजों को आउट किया, इसमें हैट्रिक भी शामिल था।

इंग्लैंड के लिए टी20 में पहली हैट्रिक
क्रिस जॉर्डन टी20 में हैट्रिक लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर अली खान को बोल्ड किया। अगली गेंद पर अमेरिका के स्पिनर नोस्तुश केंजीगे एलबीडब्यू हो गए। उन्होंने डीआरएस लिया लेकिन नहीं बच पाए। फिर जॉर्डन ने सौरभ नेत्रवलकर को बोल्ड करके अपना हैट्रिक पूरा किया। इसी ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज कोरी एंडरसन को भी आउट किया था।

टी20 वर्ल्ड कप की 9वीं हैट्रिक
क्रिस जॉर्डन टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले 8वें गेंदबाज बन गए हैं। ब्रेट ली ने 2007 में हुए पहले टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन गेंदों पर तीन शिकार किए थे। इसके बाद 2009, 2010, 2012, 2014 और 2016 में हुए टूर्नामेंट में कोई भी गेंदबाज हैट्रिक नहीं ले पाया। 2021 में तीन तो 2022 में दो गेंदबाजों ने यह करनामा किया। इस टी20 वर्ल्ड कप में पैट कमिंस दो हैट्रिक ले चुके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक
ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) vs बांग्लादेश, 2007
कर्टिस कैंपर (आयरलैंड) vs नीदरलैंड, 2021
वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) vs दक्षिण अफ्रीका, 2021
कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) vs इंग्लैंड, 2021
कार्तिक मयप्पन (यूएई) vs श्रीलंका, 2022
जोशुआ लिटिल (आयरलैंड) vs न्यूजीलैंड, 2022
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) vs बांग्लादेश, 2024
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) vs अफगानिस्तान, 2024
क्रिस जॉर्डन (इंग्लैंड) vs अमेरिका, 2024

एक ओवर में चार विकेट लेने वाले चौथे बॉलर
क्रिस जॉर्डन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक ओवर में चार विकेट लेने वाले सिर्फ चौथे गेंदबाज बन गए हैं। वर्ल्ड कप में वह ऐसा करने वाले दूसरे बॉलर हैं। जॉर्डन से पहले श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर यह कारनामा कर चुके हैं। आयरलैंड के कर्टिस कैम्पर ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लिए थे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...