12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलफीफा वर्ल्ड कप में एक और उलटफेर, मोरक्को ने बेल्जियम को दी...

फीफा वर्ल्ड कप में एक और उलटफेर, मोरक्को ने बेल्जियम को दी शिकस्त

Published on

दोहा,

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में एक और उलटफेर देखने को मिला है. रविवार (27 नवंबर) को खेले गए ग्रुप-एफ के मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-2 बेल्जियम को मोरक्को के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में मोरक्को की जीत के हीरो अब्देलहामिद साबिरी और जकारिया अबुखलाल रहे जिन्होंने एक-एक गोल स्कोर किया.

बेल्जियम को कनाडा के खिलाफ भी जीत हासिल करने में पसीने छूट गए थे और वह किसी तरह 1-0 से जीत हासिल करने में कामयाब रही थी. देखा जाए तो इस विश्व कप का यह तीसरा बड़ा उलटफेर है क्योंकि मोरक्को रैंकिंग में 22वें नंबर पर है. इससे पहले मौजूदा टूर्नामेंट में सऊदी अरब ने अर्जेंटीना और जापान ने जर्मनी को पराजित कर तहलका मचा दिया था.

पहले हाफ में नहीं हुआ था कोई गोल
पहले हाफ में गोल करने के ज्यादा मौके बेल्जियम ने बनाए और शुरुआती 30 मिनट में ही उसका एक शॉट टारगेट पर बैठा लेकिन मोरक्को के गोलकीपर ने शानदार सेव कर गोल होने से बचा लिया. उधर मोरक्को के लिए हाकिम जिएच ने हाफटाइम की समाप्ति से कुछ देर पहले फ्री-किक पर डायरेक्ट गोल किया. मोरक्को की टीम जश्न मना रही थी लेकिन VAR ने गोल को खारिज कर दिया. इस तरह पहले हाफ में दोनों टीम 0-0 से बराबरी पर रहीं

दूसरे हाफ में मोरक्को ने कर दिया कमाल
दूसरे हाफ में भी बेल्जियम ने काफी अटैक किए लेकिन गोल करने में वह नाकाम रही. इसके उलट मोरक्को ने दो गोल करके बेल्जियम से मैच छीन लिया. सबसे पहले मोरक्को की टीम ने 73वें मिनट में गोल दागा. टीम के लिए यह गोल अब्देलहमीद साबिरी ने फ्री-किक पर किया. फिर इंजरी टाइम (92वें मिनट) में जकरिया अबूखलाल ने हाकिम जिएच के पास पर गोल करते मोरक्को को 2-0 की बढ़त दिला दी, जो आखिर तक कायम रहा.

मोरक्को की महज तीसरी जीत
मोरक्को टीम की वर्ल्ड कप के इतिहास में यह महज तीसरी जीत है. मोरक्को को पहली जीत साल 1986 में मिली थी, तब उसने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था. इसके बाद साल 1998 में उसने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर दूसरी जीत हासिल की. इस जीत के साथ मोरक्को ग्रुप-एफ में ;चार अंकों के साथ टॉप पर आ गया है. वहीं बेल्जियम तीन प्वाइंट के साथ दूसरे और क्रोएशिया एक अंक लेकर तीसरे पायदान पर है. कनाडा का खाता नहीं खुला है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...