11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलकोहली के शतक पर अनुष्का ने दी फ्लाइंग KISS, हार्दिक ने लगाया...

कोहली के शतक पर अनुष्का ने दी फ्लाइंग KISS, हार्दिक ने लगाया गले

Published on

बेंगलुरु

कहते हैं हर सफल आदमी के पीछे एक महिला का हाथ होता है। आईपीएल में रविवार रात भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली ने आईपीएल 2023 का लगातार दूसरा शतक ठोका। 61 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के के साथ नाबाद 101 रन बनाने वाले विराट ने सेंचुरी ठोकते ही स्टैड्स की ओर बैट दिखाया, जहां मौजूद उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा अपना प्यार बरसाते दिखीं। एक के बाद एक न जाने कितनी फ्लाइंग किस वह अपने पति और भारत के बेस्ट बल्लेबाज विराट पर बरसा चुकीं थीं। इस दौरान अनुष्का के फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

पिछले शतक के बाद वीडियो कॉल
पिछले मैच में भी शतक मारने के बाद कोहली मैदान से ही वीडियो कॉल पर अनुष्का से बात करते नजर आए थे। अनुष्का एक तरह से विराट की बैकबोन हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ प्लेऑफ के लिए बेहद अहम मैच में शतक के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। यह उनका टूर्नामेंट में सातवां शतक था, इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा सेंचुरी मारने वाले प्लेयर बन चुके हैं। लगातार दूसरा शतक लगाकर शिखर धवन और जोस बटलर वाले स्पेशल क्लब में शामिल हो गए।

अनुष्का का क्रिकेट कनेक्शन
विराट से शादी और मुलाकात से पहले ही अनुष्का शर्मा क्रिकेट करीब से फॉलो करती हैं। इस बीच यह मशहूर एक्ट्रेस अपने नए प्रोजेक्ट में चकदा एक्सप्रेस फिल्म में काम कर रहीं हैं, जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। यह फिल्म इस साल के अंत में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज होगी।

जीतकर ही प्लेऑफ में एंट्री
गुजरात टाइटंस पहले ही लीग चरण में शीर्ष पर रह कर प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका है लेकिन आरसीबी को आगे बढ़ने के लिए इस मैच में जीत की दरकार है। बारिश के कारण लगभग एक घंटे देरी से शुरू हुए खेल में टॉस गंवाने के बाद आरसीबी ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 62 रन बनाए। डुप्लेसी 19 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल (11) भी जल्दी आउट हो गए। 18 रन के अंदर तीन विकेट निकलने के बावजूद कोहली दूसरे छोर पर डटे रहे, उन्होंने 35 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। पारी के 18वें ओवर में यश दयाल पर अपनी पारी का पहला छक्का लगाया और 60 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...