17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeखेलविराट के लिए पावर हाउस हैं अनुष्का शर्मा, T20 WC में बेस्ट...

विराट के लिए पावर हाउस हैं अनुष्का शर्मा, T20 WC में बेस्ट पारी के बाद ऐसे लुटाया था प्यार

Published on

नई दिल्ली:

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के सबसे बड़े मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पूरी तरह से तैयार है। टीम इंडिया 9 जून को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से न्यूयॉर्क के नसाउ क्रिकेट में टकराने वाली है। पिछले टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था। इस मैच में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने कमाल की पारी खेली थी। विराट कोहली की सबसे बड़ी सपोर्टर में से एक और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ उनकी उस पारी को सबसे बेस्ट बताया था।

किंग कोहली की बैटिंग को देखकर अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा था। अपने इस पोस्ट में पोस्ट में उन्होंने विराट कोहली की उस बल्लेबाजी को सबसे बेस्ट पारी बताया था। ऐसे में एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अनुष्का शर्मा विराट कोहली के लिए पावर हाउस साबित होंगी।

अनुष्का ने विराट को लेकर क्या कहा था?
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘दिवाली से ठीक एक दिन पहले आपने लोगों के जीवन में खुशियां भर दी है। आप एक अद्भुत इंसान हैं माइ लव। आपका दृढ़ संकल्प और विश्वास मन को भ्रमित कर देने वाला है। मैं यह कह सकती हूं कि मैंने अभी-अभी अपने जीवन की सबसे बेस्ट क्रिकेटिंग पारी देखी है। हालांकि, यह समझने के लिए हमारी बेटी काफी छोटी है कि उसकी मां क्यों उछल उछल कर डांस कर रही है।’अनुष्का ने लिखा, ‘हमारी बेटी भी एक इन चीजों को समझेगी। उनके पिता उस एक ऐतिहासिक पारी खेली थी। वह भी तब जब वह मुश्किल फेज से गुजर कर निकले थे। मुझे आप पर गर्व है।’

विराट ने खेली थी 82 रनों की अद्भुत पारी
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 में विराट कोहली ने 82 रनों की एक ऐतिहासिक पारी खेली थी। विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए वहां से मोर्चा संभाला था बाद पाकिस्तान ने 31 रन पर चार विकेट झटक लिए थे, लेकिन इसके बाद कोहली ने अकेले दम पर 160 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया को पहुंचाया और पाकिस्तान को करारी हार दी।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...