14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलइतिहास रचने को तैयार अर्जेंटीना और फ्रांस, फाइनल जंग में बन सकते...

इतिहास रचने को तैयार अर्जेंटीना और फ्रांस, फाइनल जंग में बन सकते हैं ये महारिकॉर्ड

Published on

फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के दो बड़े स्टार अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे अपनी-अपनी टीम को चैंपियन बनाने के लिए कतर के लुसैल स्टेडियम के मैदान पर उतरेंगे।

मुकाबले में बनेगा यह बड़ा रिकॉर्ड
इस मुकाबले के साथ ही फीफा विश्व कप के इतिहास में कई बड़े कीर्तिमान भी दांव होगी, जिसमें सर्वाधिक के गोल के साथ लगातार चैंपियन दो बार चैंपियन बनने का भी होगा। ऐसे में आइए जानते हैं फीफा विश्व कप के इस फाइनल में बन सकने वाले रिकॉर्ड के बारे में।

लगातार दूसरी बार फ्रांस के पास चैंपियन बनने का मौका
फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए मैदान पर उतरेगी। फ्रांस डिफेंडिंग चैंपियन है और अगर फाइनल में वह अर्जेंटीना को हरा देती है तो वह 60 साल बाद ऐसा करने वाली टीम बनेगी। इससे पहले ब्राजील ने 1958 और 1962 में यह कारनामा किया था।

रोनाल्डो के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका
इसके अलावा मेसी और एम्बाप्पे की जिस रिकॉर्ड पर नजर रहेगी वह है एक फीफा विश्व कप में सबसे अधिक गोल दागने का। किसी एक विश्व कप में सबसे अधिक गोल दागने का रिकॉर्ड अब तक पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम है। रोनाल्डो ने साल 2002 विश्व कप में 8 गोल दागे थे। वहीं मेसी और एम्बाप्पे फीफा विश्व कप 2022 पांच-पांच गोल दाग चुके हैं।

मैनेजर के नाम भी रिकॉर्ड होगा दर्ज
इसके अलावा फ्रांस के कोच मैनेजर के नाम भी एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है। दरअसल दिदिए देशौं के मार्गदर्शन में ही फ्रांस ने 2018 विश्व कप का खिताब जीता था। वहीं अब उनके दूसरी बार टीम को चैंपियन बनाने का मौका है। इसके अलावा बतौर खिलाड़ी वह 1998 में विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे थे।

आखिरी बार ब्राजील बना था गैर यूरोपीयन चैंपियन
वहीं एक फीफा का एक रोमांचक आंकड़ा यह भी है कि पिछले 20 साल से एक भी गैर यूरोपियन टीम विश्व कप की चैंपियन नहीं बन पाई है। इससे पहले आखिरी बार साल 2002 में ब्राजील ने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...