13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलपेरिस ओलंपिक में अर्जुन बाबुता ने जगाई मेडल की उम्मीद... इस इवेंट...

पेरिस ओलंपिक में अर्जुन बाबुता ने जगाई मेडल की उम्मीद… इस इवेंट के फाइनल में पहुंचे

Published on

पेरिस,

भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबुता मेन्स 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं. बाबुता ने 60 शॉट की क्वालिफिकेशन सीरीज में 630.1 का स्कोर बनाया और सातवें स्थान पर रहे. टॉप-8 खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई है. इस इवेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार (29 जुलाई) को होगा. अर्जुन ने पहली सीरीज में 105.7, दूसरी में 104.9, तीसरी में 105.5, चौथी में 105.4, पांचवीं में 104.0 और छठी सीरीज में 104.6 अंक हासिल किए. इस इवेंट का फाइनल कल (29 जुलाई) खेला जाएगा.

संदीप सिंह ने किया निराश
बता दें कि मेन्स 10 मीटर एयर राइफल में संदीप सिंह भी भाग ले रहे थे, लेकिन वह 629.3 अंकों के साथ वह 12वें स्थान पर रहे. चीन के लीहाओ शेंग ने 631.7 अंकों के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में पहला स्थान प्राप्त किया, अर्जेंटीना के मार्सेलो जूलियन गुटेरेज भी इतना ही स्कोर किया. इटली के डैनिलो डेनिस सोलाजो तीसरे स्थान पर रहे.

पेरिस 2024 खेलों में शूटिंग स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले तीसरी भारतीय हैं. मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय रहीं और उन्होंने कांस्य पदक जीता था. इसके बाद रमिता जिंदल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में पहुंचीं.

अर्जुन बाबुता और संदीप सिंह ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम इवेंट में हिस्सा लिया था, जहां उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. अर्जुन बाबुता और रमिता जिंदल 628.7 के कुल स्कोर के साथ छठे, जबकि संदीप सिंह और इलावेलिन वलारिवन 626.3 के कुल स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहे थे. अर्जुन और रमिता की जोड़ी ने एक समय उम्मीद बनाई थी. यह भारतीय जोड़ी तीन शॉट शेष रहते पांचवें स्थान पर थी, लेकिन आखिर में पदक राउंड के कट ऑफ से 1.0 अंक पीछे रह गई थी.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...