9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलअर्जुन तेंदुलकर ने वो कर दिखाया जो पापा नहीं कर सके, बेटे...

अर्जुन तेंदुलकर ने वो कर दिखाया जो पापा नहीं कर सके, बेटे के फाइव विकेट हॉल पर सचिन को होगा गर्व

Published on

नई दिल्ली

सचिन तेंदुलकर जितने गजब बल्लेबाज थे उतने ही खतरनाक गेंदबाज। वह एक ओवर की सभी पांच गेंदें अलग-अलग अंदाज में डालने के लिए मशहूर थे। यही वजह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 201 विकेट हैं। उनके नाम टेस्ट में 46, वनडे में 154 और टी-20 इंटरनेशनल में एक विकेट है। वनडे में दो फाइव विकेट हॉल लेने वाले सचिन के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कभी भी फाइव विकेट हॉल नहीं रहा। हालांकि, उनके बेटे ने इस कमी को पूरी कर दी।

सचिन तेंदुलकर के क्रिकेटर बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की ओर से खेलते हुए अरुणांचल प्रदेश के खिलाफ गजब की कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 9 ओवरों में सिर्फ 25 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि इस दौरान 3 ओवर मेडन भी डाले। उन्होंने विपक्षी टीम के ओपनर नीलम ओबी (22) और नदम हचांग (0) को क्लीन बोल्ड किया जबकि चिनम्य पाटिल को उन्होंने समर दुवाशिष के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा जय भावसार को अर्जुन एलबीडबल्यू आउट किया। अर्जुन का 5वां विकेट मोजी एटी के रूप में रहा जिसे उन्होंने बोल्ड किया था।

सचिन के नाम नहीं एक भी 5 विकेट हॉल
विश्व क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की पहचान एक महान बल्लेबाज की रही है, लेकिन गेंदबाजी में भी उन्होंने खूब कमाल दिखाया है। खास तौर से वनडे में क्रिकेट में सचिन ने कई बार अपनी दमदार गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वनडे क्रिकेट में सचिन ने दो बार पंजा खोलने का कारनामा कर चुके हैं। हालांकि, फर्स्ट क्लास में उनकी ये हसरत पूरी नहीं हुई, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सचिन ने 71 विकेट अपने नाम किए हैं, लेकिन उसमें एक भी फाइव विकेट हॉल नहीं है।

IPL ऑक्शन में रहेगी अर्जुन पर नजर
अर्जुन तेंदुलकर पिछले कुछ समय से अपने खेल में जबरदस्त सुधार किया है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार खेल दिखाया है। इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी में उनके द्वारा लिया गया फाइव विकेट हॉल अब चर्चा में है। ऐसे में इसी महीने होने वाले आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भी अर्जुन तेंदुलकर सभी फ्रेंचाइजियों की नजर बनी हुई होगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...