11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलकप्तानी मिलते ही छा गए पुजारा, तोड़ा 118 साल का रिकॉर्ड, एक...

कप्तानी मिलते ही छा गए पुजारा, तोड़ा 118 साल का रिकॉर्ड, एक सीजन में तीसरा दोहरा शतक

Published on

लंदन

चेतेश्वर पुजारा ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए ससेक्स के कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में दोहरा शतक जड़कर कमाल कर दिया। मिडिलसेक्स के खिलाफ काउंटी क्रिकेट मैच में बुधवार को उन्होंने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। अब वह एक काउंटी सीजन में तीन दोहरे शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

इस सीजन पुजारा के तीन दोहरे शतक
231 (403) vs मिडिलसेक्स
203 (334) vs डरहम
201* (387) vs डर्बीशेर

भारत के लिए 96 टेस्ट मैच खेल चुके पुजारा ने कल यानी मंगलवार को अपना शतक पूरा कर लिया था। आज सुबह 115 रन से आगे खेलते हुए उन्होंने अपनी डबल सेंचुरी लगई। लार्ड्स में खेले जा रहे इस मैच में ससेक्स ने 8 विकेट खोकर 489 रन बना लिए थे। अपनी पारी के दौरान पुजारा ने 19 चौके और 2 छक्के लगाए। टॉम हेन्स के चोटिल होने के कारण पुजारा को ससेक्स की कप्तानी सौंपी गई है। ससेक्स के दो विकेट 99 रन पर निकलने के बाद पुजारा ने टॉम असलोप (135) के साथ तीसरे विकेट के लिए 219 रन की साझेदारी की थी। भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव भी मिडिलसेक्स की तरफ से खेल रहे हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...