11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeखेलIPL सस्पेंड होते ही कोहली ने तोड़ी चुप्पी, लंबे पोस्ट में इतना...

IPL सस्पेंड होते ही कोहली ने तोड़ी चुप्पी, लंबे पोस्ट में इतना कुछ लिखा कि चिढ़ जाएगा पाकिस्तान

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच, भारत के क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए समर्थन का एक मजबूत संदेश दिया है। सीमा पर मिसाइल हमलों, हवाई हमले की चेतावनी और बढ़ी हुई सैन्य गतिविधियों के कारण सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। इसका असर आईपीएल 2025 पर भी पड़ा है। आईपीएल को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया।

विराट कोहली की पोस्ट ने जीता दिल
विराट कोहली ने भारतीय सेना के समर्थन में एक इंस्टा पोस्ट किया है। विराट कोहली ने एक इंस्टा पोस्ट में लिखा, ‘हम अपने सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता से खड़े हैं, जो इन कठिन समय में हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं। हम अपने नायकों की अटूट बहादुरी और हमारे महान राष्ट्र के लिए उनके और उनके परिवारों द्वारा किए गए बलिदानों के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे।’

पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, पंजाब और राजस्थान के कई शहरों पर हमला किया। इसके बाद कोहली का यह पोस्ट आया है। हालांकि, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के हमलों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया। सुरक्षा कारणों से आईपीएल 2025 को भी एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया गया है।

आईपीएल को किया गया सस्पेंड
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा है। आईपीएल 2025 को बीच में ही रोकना पड़ा। विराट कोहली ने इस मुश्किल समय में भारतीय सेना का साथ दिया है। उन्होंने सेना के जवानों की बहादुरी की तारीफ की है। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला किया। इसमें जम्मू, पठानकोट, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं।

भारतीय सेना ने इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा मैच बीच में ही रोक दिया गया। खिलाड़ियों को मैदान से बाहर निकाला गया। क्योंकि जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई थी।

आईपीएल पर कोई अपडेट नहीं
बीसीसीआई सरकार के अधिकारियों से बात कर रही है। अभी भी कई लीग मैच और नॉकआउट मुकाबले बाकी हैं। आईपीएल को एक हफ्ते के लिए निलंबित करने से कई लोग सोच रहे हैं कि क्या बाकी मैच दोबारा होंगे या किसी सुरक्षित जगह पर खेले जाएंगे। यह सब हालात ठीक होने पर ही पता चलेगा। विराट कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा ने भी भारतीय सेना की तारीफ की है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और देश का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना पर गर्व है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...