22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलएशिया कप: भारतीय फैन्स के साथ बदसलूकी, नहीं देखने दिया फाइनल, धक्के...

एशिया कप: भारतीय फैन्स के साथ बदसलूकी, नहीं देखने दिया फाइनल, धक्के देकर निकाला

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप-2022 के फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच भिड़ंत हुई. दुबई स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने पहले बैटिंग की. टीम इंडिया खराब प्रदर्शन के कारण सुपर-4 स्टेज से ही बाहर हो गई थी. इस बीच फाइनल में भारतीय फैन्स के साथ बुरे बर्ताव की खबर सामने आई है, जहां भारतीय जर्सी पहने हुए लोगों को स्टेडियम में नहीं घुसने दिया.

भारतीय क्रिकेट की फैन आर्मी ‘The Bharat Army’ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुबई स्टेडियम के बाहर से वीडियो जारी किया है. वीडियो में भारतीय फैन्स बता रहे हैं कि हम दुबई स्टेडियम के बाहर हैं, हम भारतीय जर्सी पहने हुए थे इसलिए हमें अंदर नहीं घुसने दिया. क्या ऐसा था कि श्रीलंका-पाकिस्तान के फैन्स को ही एंट्री देनी थी?

एक फैन ने कहा कि पुलिसवाले हमें धक्के मारकर निकाल कर रहे हैं, बोल रहे हैं इंडिया आउट. हमें कहा गया कि अगर आपको अंदर आना है तो श्रीलंका या पाकिस्तान की जर्सी पहनकर आओ. जिसपर वीडियो में फैन ने कहा कि हम कोई और जर्सी क्यों पहनें.

आईसीसी से भी की है शिकायत
भारत आर्मी ने ट्विटर के जरिए इसकी शिकायत आईसीसी और एशिया क्रिकेट काउंसिल से भी की है और इस मामले में कड़ा एक्शन लेने की मांग की है. भारतीय फैन्स के साथ इस तरह के बर्ताव किए जाने पर सोशल मीडिया पर भी लोगों में गुस्सा है और इसकी कड़ी आलोचना की है.आपको बता दें कि द भारत आर्मी टीम इंडिया का फेमस फैन क्लब है, जो विदेश में होने वाले भारतीय टीम के हर मैच में अपनी मौजूदगी दर्ज कराता है. साथ ही सोशल मीडिया पर भी यह फैन क्लब काफी फेमस है.

एशिया कप-2022 में भारत के सफर की बात करें तो टीम इंडिया की शुरुआत तो काफी बेहतरीन हुई थी, लेकिन अंत अच्छा नहीं हुआ. टीम इंडिया ने ग्रुप-स्टेज में पाकिस्तान, हॉन्गकॉन्ग को हराया था, लेकिन सुपर-4 में टीम इंडिया के प्रदर्शन में खराबी आई. पाकिस्तान और श्रीलंका ने भारत को मात दी, जिसकी वजह से टीम इंडिया फाइनल की रेस से बाहर हो गई थी.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...