33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलटी20 विश्व कप के पहले मैच में हार से बौखलाए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान,...

टी20 विश्व कप के पहले मैच में हार से बौखलाए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, बताया कहां हुई चूक

Published on

सिडनी:

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच काफी निराश नजर आए। मुकाबले के बाद कप्तान ने कहा कि टीम को अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और अतिरिक्त आक्रामकता दिखाने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 201 रन का पीछा करते हुए 111 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड की यह दिसंबर 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर किसी भी प्रारूप में पहली जीत है।

फिंच ने मैच के बाद कहा, ‘यह बहुत बड़ी हार है और इससे हमारी संभावना को चोट पहुंची है इसमें कोई संदेह नहीं। हमें अब इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हम जो हुआ उसे बदल नहीं सकते। हम सब यही कर सकते हैं कि अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करें और श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए अच्छी तरह तैयार रहें।’

ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला मंगलवार को पर्थ में ही श्रीलंका से होगा और फिंच ने अपने खिलाड़ियों से दमदार वापसी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ‘हमारा भाग्य हमारे हाथ में है। हमें अधिक सकारात्मक होने और अतिरिक्त आक्रामकता दिखाने की जरूरत है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब ऐसा करेंगे।’

मैच में क्या-क्या हुआ
मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया था। इसका फायदा उठाते हुए किवी टीम ने डेवोन कॉनवे के 58 गेंद में नाबाद 92 रन की बदौलत तीन विकेट पर 200 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। अपनी इस शानदार नाबाद पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के जड़े। जिमी नीशाम ने पारी की आखिरी गेंद पर हेजलवुड के खिलाफ छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 200 रन तक पहुंचाया।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर कॉनवे और फिन एलेन (16 गेंद में 42 रन) ने न्यूजीलैंड को आक्रामक शुरूआत दिलाई जिससे दोनों ने 25 गेंद में 56 रन जोड़े। अनुभवी मार्टिन गुप्टिल की जगह टीम में शामिल हुए 23 साल के एलन ने शुरुआती ओवरों में तीन छक्के और पांच चौके लगाकर एक बार फिर साबित किया कि उन्हें इस प्रारूप का भविष्य का सितारा क्यों कहा जा रहा है।

उन्होंने दिग्गज मिचेल स्टार्क के शुरुआती ओवर में भी दो चौके और एक छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिये। दूसरे ओवर में गेंदबाजी लिए आए टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान पैट कमिंस के खिलाफ भी एलन ने छक्का लगाया जिससे टीम से इस ओवर में 17 रन बटोर कर आक्रामक आगाज किया। हेजलवुड ने एलन को आउट कर मैच में ऑस्ट्रेलिया की वापसी करायी लेकिन कॉनवे ने फिर कप्तान केन विलियमसन (23 रन) के साथ 69 रन की साझेदारी बनायी। आस्ट्रेलिया के लिये हेजलवुड ने दो विकेट और जाम्पा ने एक विकेट झटके ।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...