28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया ने कमजोरी पर किया अटैक, सस्ते में पवेलियन लौटे विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया ने कमजोरी पर किया अटैक, सस्ते में पवेलियन लौटे विराट कोहली

Published on

मोहाली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। तीन मैचों की सीरीज के इस पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए एशिया कप के आखिरी मुकाबले में केएल राहुल और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की थी। इस मैच में केएल राहुल के साथ कप्तान रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरे।

नहीं चला कोहली का बल्ला
भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। वह 7 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तेज गेंदबाज नाथन एलिस की गेंद पर कोहली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन उनका बल्ला पूरी तरह गेंद के नीचे नहीं आया। उन्होंने सीधे मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे कैमरून ग्रीन के हाथ में गेंद को खेल दिया। भारतीय टीम को 35 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा।

कमजोरी पर किया अटैक
विराट कोहली पारी की शुरुआत में लेग स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ जूझते नजर आते हैं। इसी वजह से रोहित शर्मा के आउट होने के बाद खेलने आए कोहली को ऑस्ट्रेलिया ने स्पिन गेंदबाजी से अटैक किया। चौथा ओवर लेकर एडम जम्पा आए। उनके खिलाफ विराट का रिकॉर्ड भी खराब है। जम्पा कोहली को न ही गति दी और न ही उन्हें शॉट खेलने के लिए रूम मिला। विराट को खाता खोलने में ही 4 गेंद लग गए। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाना चाहा और आउट हो गए।

रोहित भी सस्ते में आउट
विराट कोहली से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने दूसरे ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर छक्का लगाया। तीसरे ओवर में भी रोहित ने लेग साइड में बड़ा शॉट लगाना चाहता लेकिन गेंद डीप स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहे नाथन एलिस के हाथों में चली गई। उनके बल्ले से 9 गेंदों पर 11 रनों की पारी निकली।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...