14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया को मिल गया मिचेल स्टार्क से भी खतरनाक पेसर, डेब्यू मैच...

ऑस्ट्रेलिया को मिल गया मिचेल स्टार्क से भी खतरनाक पेसर, डेब्यू मैच में मचाया गजब गदर

Published on

मेलबर्न

मिचेल स्टार्क पिछले एक दशक से अधिक समय से बल्लेबाजों के लिए काल बने हुए हैं। इस बीच कंगारू टीम में उनकी जगह ऐसे गेंदबाज की एंट्री हुई है, जिसने डेब्यू मैच में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी कातिलाना गेंदबाजी से दुनिया को दंग कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला के लिए बिग बैश लीग में अपनी तेज तर्रार गेंदों से धुरंधर बल्लेबाजों के हौसले पस्त करने वाले पेसर जेवियर बार्टलेट को चुनते बड़ा दांव खेला था।

जेवियर बार्टलेट ने वेस्टइंडीज के खिलाफमचाई तबाही
बीबीएल सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले बार्टलेट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में सिलेक्टर्स के भरोसे को सही भी साबित किया। लंबे कद के बार्टलेट नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवरों में गजब की गेंदबाजी करने की छमता रखते हैं। पहले ही मैच में यह साबित भी कर दिया। उन्होंने 9 ओवरों में एक मेडन रखते हुए सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट झटक कर वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाजों की हवा खराब कर दी।

इन बल्लेबाजों की हवा हो गई खराब
मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम के ओपनरों एलिक अथांजे को 4 रनों पर बार्टलेट ने आउट किया तो उससे पहले जस्टिन ग्रीव्स को 1 रन पर बोल्ड करते हुए अपने करियर का पहला विकेट झटका। इसके बाद बार्टलेट ने शाई होप को 12 रनों पर आउट किया। इसके बाद हेडन वाल्श को 20 और मोती को 3 रनों पर चलता किया।

जेवियर ने डेब्यू वनडे में झटके 4 विकेट
इस दौरान कैरेबियाई बल्लेबाज उनकी घातक गेंदों के आगे घबराए नजर आए। उनकी कातिलाना गेंदबाजी ही थी कि विंडीज टीम सिर्फ 231 रन बनाकर आउट हो गई। बार्टलेट के अलावा सीन एबॉट और कैमरून ग्रीन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि एक विकेट एडम जांपा के खाते में गया। बता दें कि इस मैच में स्टीव स्मिथ कप्तानी कर रहे हैं, जबकि पैट कमिंस को आराम दिया गया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...