10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेल'आग' लेकर भारत आ रहा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, टेस्ट मैच में टी-20 की...

‘आग’ लेकर भारत आ रहा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, टेस्ट मैच में टी-20 की तरह मचाएगा धमाल!

Published on

मेलबर्न

भारत के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने जा रही चार टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर खास तैयारी से आने वाले हैं। इंग्लिश बल्लेबाजों की ही तरह टेस्ट में आक्रामक रुख अख्तियार किया जाएगा। ट्रेविस हेड अपनी परंपरागत स्टाइल को छोड़कर हावी होकर खेलने की रणनीति अपनाएंगे। इंग्लैंड बाजबॉल स्टाइल में क्रिकेट खेलता है। पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर इसी तरह हराया था।

‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत रवाना होने से पहले हेड ने कहा, ‘इंग्लैंड ने पाकिस्तान में जिस तरह से बल्लेबाजी की उसे देखने के बाद मैंने पीछे मुड़कर देखा तो पाया कि उपमहाद्वीप में खेली गई पिछली सीरीज में मैंने उतना सकारात्मक होकर बल्लेबाजी नहीं की जितना मैं चाहता था। मैं इन श्रृंखलाओं में स्पिन के खिलाफ जिस तरह से खेला उससे मेरा मानना है कि अगर मैं अधिक सकारात्मक होकर खेलूंगा तो मेरा फुटवर्क अच्छा रहेगा और मेरा रक्षात्मक खेल भी इससे बेहतर होगा। मैं जानता हूं कि यह ऑस्ट्रेलिया में खेलने से पूरी तरह भिन्न होगा।’

हेड ने कहा, ‘हमने इन गर्मियों में तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी इसे परखा। मुझे लगता है कि मेरा ‘फ्रंट फुट डिफेंस’ अच्छा है और मेरा मानना है कि मुझे वहां रक्षात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक मानसिकता के साथ जाना होगा।’ हेड एशिया में पिछली तीन श्रृंखलाओं में खेले थे। वह 2018 और 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ और पिछले साल श्रीलंका में खेले थे। उन्होंने इन श्रृंखलाओं की 11 पारियों में 21.30 की औसत से केवल 213 रन बनाए थे।

हेड ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान और श्रीलंका में मैंने थोड़ा रक्षात्मक रवैया अपनाया था। वहां जाकर पिच का आकलन करना और अपनी भूमिका समझना महत्वपूर्ण है। वहां मैच कम स्कोर या बड़े स्कोर वाला हो सकता है। आपको कभी बड़ा स्कोर बनाना पड़ सकता है या फिर 40, 50 या 60 का स्कोर भी आपको जीत दिला सकता है।’

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...