13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलपेरिस में ओलंपिक से पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ गैंगरेप, मदद मांगती...

पेरिस में ओलंपिक से पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ गैंगरेप, मदद मांगती CCTV में दिखी पीड़िता

Published on

नई दिल्ली,

फ्रांस में दो दिन बाद ओलंपिक की शुरुआत होनी है. लेकिन इससे पहले एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है. पेरिस की राजधानी फ्रांस में ऑस्ट्रेलिया की एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है.

पुलिस के मुताबिक,’ओलंपिक से कुछ दिन पहले पेरिस में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ 5 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है. पीड़िता ने खुद के साथ दुष्कर्म होने के बाद एक कबाब की दुकान में शरण ली, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फ्रांसीसी पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई की आधी रात के बाद महिला के साथ गैंगरेप के साथ ही मारपीट भी की गई. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.’

कबाब दुकान में शरण मांगती दिखी महिला
फ्रेंच मीडिया के मुताबिक महिला ने घटना की सूचना तब दी, जब वह घटना के बाद राजधानी के पिगले इलाके में एक कबाब की दुकान में शरण मांग रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में वह दुकान में भागती हुई दिखाई दे रही है. वह अपने फटे हुए कपड़े के साथ कर्मचारियों से मदद मांग रही थी. सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि उसके दुकान में पहुंचने के बाद एक आदमी दुकान में घुसता है. वह कुछ खाने का ऑर्डर देने से पहले महिला की पीठ थपथपाता है.

आरोपियों ने चुराया महिला का मोबाइल
आदमी से डरकर महिला इशारा करती है कि वह उस ग्रुप में शामलि है, जिसने उसके साथ गैंगरेप किया है. उसके यह बताने के बाद कबाब दुकान का एक कर्मचारी आरोपी का विरोध करता है. इस दौरान आरोपी रेस्टोरेंट से बाहर चला जाता है. जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने महिला का मोबाइल भी चुरा लिया. इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद पूरे फ्रांस के लोगों में गुस्सा है. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी इस घटना को लेकर चिंता जाहिर की है.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...