9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलअफगानिस्तान से जीतकर भी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें नहीं हुई कम, सेमीफाइनल की...

अफगानिस्तान से जीतकर भी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें नहीं हुई कम, सेमीफाइनल की रेस लगभग बाहर

Published on

एडिलेड

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के 38वें मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 4 रन से हरा दिया। मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 168 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 4 विकेट पर 164 रन ही बना सकी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को मिली इस जीत के बावजूद वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में उसे इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच पर निर्भर होना पड़ गया है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए कम नहीं हुई मुश्किलें
डिफेंडिंग ऑस्ट्रेलिया अंत में राशिद खान के खतरे से बचकर टी20 विश्व कप के मैच में अफगानिस्तान पर चार रन की करीबी जीत से सेमीफाइनल की धुंधली उम्मीद बरकरार रखने में सफल रहा। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों में सात अंक लेकर ग्रुप एक में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि न्यूजीलैंड के भी सात अंक हैं जो बेहतर नेट रन रेट की बदौलत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गयी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम हालांकि इंग्लैंड के नेट रन रेट से आगे बढ़ने में विफल रही क्योंकि ऐसा करने के लिए मेजबान टीम को आठ विकेट पर 168 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान को 106 रन के अंदर समेटना था। इसका मतलब है कि अगर इंग्लैंड सिडनी में शनिवार को अपने अंतिम मैच में श्रीलंका को हरा देता है तो उनके भी सात अंक हो जायेंगे और वह ग्रुप एक में बेहतर नेट रन रेट की बदौलत न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 32 गेंद में नाबाद 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन अफगानिस्तान ने अंतिम पांच ओवर में कसी गेंदबाजी से गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट पर 168 रन ही बनाने दिए। मैक्सवेल ने अपनी पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के जड़े। उनके अलावा मिशेल मार्श ने 45 रन और मार्कस स्टोइनिस ने 25 रन का योगदान दिया।

राशिद ने ला दिया रोमांच
ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान राशिद (23 गेंद में तीन चौके, चार छक्के से नाबाद 48 रन) की पारी की बदौलत एक सनसनीखेज जीत के करीब पहुंच गया था लेकिन आखिर में उसकी टीम सात विकेट पर 164 रन ही बना पाई। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन अंत में चार रन से हार गयी। रहमनुल्लाह गुरबाज ने 17 गेंद में 30 रन बनाकर अच्छी शुरूआत करायी जिसमें दो चौके और इतने ही छक्के जड़े थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर वापसी की।

गुलबदिन नायब (39 रन) और इब्राहिम जदरान (26 रन) हालांकि आसानी से घुटने टेकने के मूड में नहीं थे, इन दोनों ने 46 गेंद में दूसरे विकेट के लिये 59 रन की भागीदारी निभाकर टीम को जीत की दौड़ में बनाये रखा। लेकिन मैक्सवेल ने शानदार फील्डिंग करते हुए इस भागीदारी का अंत किया। मैक्सवेल के डीप मिड विकेट से स्टंप पर सीधे थ्रो से नायब की पारी खत्म हुई और अगली ही गेंद पर जदरान भी एडम जम्पा की गेंद पर बल्ला छुआकर मार्श को कैच दे बैठे।

जम्पा का गेंदबाजी में कमाल
ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में एडम जम्पा शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जम्पा ने नजीबुल्लाह जदरान को आउट किया जिससे अफगानिस्तान की टीम 14वें ओवर में अपनी रणनीति से भटक गई। अंत में राशिद ने कुछ शानदार शॉट लगाए और दार्विश रसूली के साथ तेजी से 28 गेंद में 45 रन की भागीदारी की जिससे अंतिम ओवर में टीम को जीत के लिये 22 रन चाहिए थे। राशिद ने अंतिम ओवर में स्टोइनिस पर दो चौके और एक छक्का जड़ा लेकिन जीत से महरूम रह गए।

कैमरन ग्रीन ने किया निराश
इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद टीम ने कैमरन ग्रीन का विकेट जल्दी गंवा दिया। डेविड वॉर्नर (18 गेंद में 25 रन) और मार्श (30 गेंद में 45 रन) ने अपने स्ट्रोक्स से रन गति बढ़ाई। लेकिन छठे ओवर में फॉर्म में चल रहे वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के विकेट गिरने से पावरप्ले में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 53 रन हो गया। नवीन उल हक की ऑफ कटर ने वॉर्नर को बोल्ड किया जबकि स्मिथ तीन गेंद बाद पगबाधा हुए।

मार्श फिर स्लॉग स्वीप करने के प्रयास में मुजीबुर रहमान की गेंद पर बल्ला छुआकर विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज को कैच देकर आउट हुए जिससे 11वें ओवर में आस्ट्रेलिया ने 86 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे। फिर मैक्सवेल और स्टोइनिस ने पांचवें विकेट के लिये महज 29 गेंद में 53 रन की साझेदारी निभाकर टीम के स्कोर में इजाफा किया। मैक्सवेल शानदार फॉर्म में दिख रहे थे, वह अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर कट शॉट, पुल शॉट लगाकर चौके लगा रहे थे।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...