9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलअक्षर पटेल ने डाली जादुई गेंद, बैट को चीरते हुए स्टंप्स में...

अक्षर पटेल ने डाली जादुई गेंद, बैट को चीरते हुए स्टंप्स में लगी तो खुला का खुला रह गया बेयरस्टो का मुंह

Published on

हैदराबाद

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस वक्त भारतीय स्पिनर्स की तूती बोल रही है। रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल की तिकड़ी ने कोहराम मचा रखा है। पहले दिन के दूसरे सेशन में ही भारतीय स्पिनर्स ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की हवा निकाल दी। हैदराबाद में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जोकि अब तक काफी गलत साबित हो रहा है। इंग्लैंड की आधी टीम मात्र 125 रन के स्कोर पर आउट हो गई है। वहीं इस बीच भारत के स्टार अक्षर पटेल ने जॉनी बेयरस्टो के होश उड़ा दिए। उनको ऐसी गेंद डाली की जॉनी का मुंह खुला का खुला रह गया।

अक्षर पटेल ने जॉनी बेयरस्टो को मारा गजब बोल्ड
दरअसल, इंग्लैंड की पारी का 33वां ओवर भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अक्षर पटेल डाल रहे थे। पटेल के ओवर की चौथी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो स्ट्राइक पर थे। अक्षर ने गेंद को हल्का सा ऊपर रखा। टिप्पा पड़ने के बाद गेंद काफी मामूली सी घूमी और सीधी निकल गई। बेयरस्टो गेंद को डिफेंड करने जा रहे थे कि गेंद उनको चकमा देते हुए सीधी निकली और सीधा उनके स्टंप्स पर जाकर लगी।

अक्षर ने इस कदर उन्हें बोल्ड किया कि बेयरस्टो को विश्वास नहीं हुआ उनका मुंह खुला का खुला रह गया। जॉनी अच्छे टच में नजर आ रहे थे। उन्होंने 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाए थे। वहीं अब बेयरस्टो के विकेट की वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...