11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलबाबर आजम हनी ट्रैप में फंसे! पाकिस्तानी कप्तान की पर्सनल वीडियो-फोटोज वायरल

बाबर आजम हनी ट्रैप में फंसे! पाकिस्तानी कप्तान की पर्सनल वीडियो-फोटोज वायरल

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम लगातार मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं. घरेलू मैदान पर वनडे और टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब उनकी कप्तानी पर भी उंगलियां उठने लगी हैं. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नए अध्यक्ष नजम सेठी और मैनजमेंट जल्द ही बाबर को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से हटा सकता है.

इन सभी कयासों के बीच बाबर आजम के लिए एक और बड़ी मुश्किल सामने आकर खड़ी हो गई है. सोशल मीडिया पर कुछ पर्सनल वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसमें दिखने वाले बाबर आजम ही हैं. बाबर के हनी ट्रैप में फंसने का भी दावा किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर वीडियो-फोटोज वायरल
ट्विटर पर @niiravmodi अकाउंट से एक वीडियो और फोटो शेयर किया गया है. इसमें दावा किया गया है कि वीडियो में दिखने वाला शख्स बाबर आजम है और वह एक लड़की से वीडियो चैट करता दिख रहा है. एक इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया, जो किसी eish.arajput1 अकाउंट से शेयर किया गया दिख रहा है.

पाकिस्तान टीम का खराब प्रदर्शन बना मुश्किल
बता दें कि बाबर आजम इस समय पाकिस्तान टीम के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) के कप्तान हैं. हाल ही में उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार झेलनी पड़ी. पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब पाकिस्तान अपने ही घर में व्हाइट वॉश से टेस्ट सीरीज हारा हो.

इसके बाद न्यूजीलैंड टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया. तब कीवी टीम ने दो टेस्ट की सीरीज खेली, जिसमें पाकिस्तान दोनों बार हारने से बाल-बाल बचा. किसी तरह पाकिस्तान टीम ने दोनों टेस्ट ड्रॉ कराने के साथ सीरीज बराबरी पर खत्म की. मगर तीन मैचों की वनडे सीरीज में हार से नहीं बच सके. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को उसी के घर में तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया. इन्हीं खराब प्रदर्शन के बदौलत बाबर की कप्तानी खतरे में है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...