12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeखेलतड़फड़ाते बाबर आजम को यूं किया ठंडा, रोहित शर्मा ने बिछाया जाल,...

तड़फड़ाते बाबर आजम को यूं किया ठंडा, रोहित शर्मा ने बिछाया जाल, फिर हार्दिक पंड्या ने किया शिकार

Published on

दुबई

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के महामुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम को पहले ही ओवर में थोड़ी छूट मिल गई। मोहम्मद शमी ने पांच वाइड गेंदें कीं तो पाकिस्तानी ओपनर इमाम उल हक और बाबर आजम का उत्साह थोड़ा बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 41 रनों की साझेदारी भी कर डाली। ऐसा लग रहा था कि शुरुआती छूट भारत के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है, लेकिन 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने राह का सबसे बड़ा कांटा निकाला। उन्होंने विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने फील्ड में थोड़ा बदलाव किया था। कवर को थोड़ा ऊपर लेकर आए थे, जिससे बाबर आजम पर अतिरिक्त दबाव बना। दरअसल, बाबर ने कवर्स पर पहली गेंद पर चौका लगाया था। हार्दिक पंड्या गेंद में वैरिएशन के लिए मशहूर हैं। गेंद को देखकर ऐसा लगा कि रफ्तार में बदलाव किया गया था। बाबर के बल्ले पर लगने के बाद विकेट से काफी दूर खड़े केएल राहुल के पास गई, जिन्होंने गेंद को लपकने में कोई गलती नहीं की। इस तरह से पाकिस्तान को पहला झटका लगा। फॉर्म में वापसी के लिए तड़फड़ा रहे बाबर की पारी 26 गेंदों में 23 रन पर खत्म हुई, जबकि 5 चौके उनके बल्ले से निकले।

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि पाकिस्तान ने चोटिल सलामी बल्लेबाज फखर जमां के स्थान पर इमाम उल हक को अंतिम एकादश में शामिल किया। भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराया था और वह इस मैच में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा। दूसरी तरफ पाकिस्तान अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रन से हार गया था और उसके लिए यह मैच करो या मरो जैसा है।

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतने के बाद कहा कि विकेट अच्छी नजर आ रही है और उनकी टीम यहां अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। रिजवान ने कहा कि उनके खिलाड़ी दुबई की परिस्थिति को अच्छी तरह से समझते हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टॉस से अधिक फर्क नहीं पड़ता, हालांकि उन्होंने कहा कि पिच धीमी रहने वाली है। रोहित ने कहा कि पिछले मैच की तुलना में पिच अधिक नजर नहीं आ रही है। रोहित ने कहा कि पिछला मैच उनकी टीम के लिए आसान नहीं रहने वाला था लेकिन जिस तरह से खिलाड़ियों ने एक टीम के तौर पर वापसी की वो प्रशंसनीय है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...