13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलबैक टू बैक विकेट, बल्लेबाजों के सिर पर मारी गेंद... अल्जारी जोसेफ...

बैक टू बैक विकेट, बल्लेबाजों के सिर पर मारी गेंद… अल्जारी जोसेफ की रफ्तार से खौफ में दिल्ली के धुरंधर

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2023 का एक्शन जारी है। लीग के सातवें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से हो रही है। अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली को हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का न्यौता दिया। पिच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी और गुजरात ने इसका पूरा फायदा उठाया। पावरप्ले में ही मोहम्मद शमी ने दो विकेट ले लिये। फिर अल्जारी जोसेफ का खौफनाक स्पेल देखने को मिला।

जोसेफ को दो गेंद पर दो विकेट
अल्जारी जोसेफ पावरप्ले के बाद अपना पहला ओवर लेकर आए। गुजरात की पारी के 7वें ओवर में डेविड वॉर्नर ने उन्हें दो चौके मारे। लेकिन अपने अगले ओवर में जोसेफ अलग लय में थे। वह लगातार 145 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से बॉल डाल रहे थे। दूसरी ही गेंद पर उन्होंने वॉर्नर को बोल्ड कर दिया। गेंद उनके बल्ले पर लगने के बाद विकेट पर लगी। फिर क्रीज पर उतरे राइली रूसो। जोसेफ ने उसे परफेक्ट बाउंसर मारा। वह गेंद की लाइन से नहीं हट सके और बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगने के बाद गेंद पॉइंट की तरह गई। वहां राहुल तेवतिया ने आगे कूदकर इसे लपक लिया।

सरफराज-अभिषेक के हेलमेट पर लगी गेंद
फिर क्रीज पर उतरे डेब्यू कर रहे अभिषेक पोरेल। अल्जारी जोसेफ के पास हैट्रिक लेने का मौका था। लेकिन अभिषेक का शॉट गेंद मिड ऑन फील्डर के आगे गिर गया। ओवर की आखिरी गेंद भी उन्होंने पटकी हुई फेंकी। इस पर यह सीधे सरफराज खान के हेलमेट पर जाकर लगी। फिजियो को मैदान पर आकर उन्हें चेक करना पड़ा। अगले ओवर में अभिषेक पोरेल के हेलमेट पर उनकी गेंद लगी। वह काफी असहज हो गए। 4 ओवर के स्पेल में जोसेफ ने 29 रन देकर 2 विकेट लिये।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...