15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलभारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच बुरी खबर, इस स्टार प्लेयर की मां का...

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच बुरी खबर, इस स्टार प्लेयर की मां का निधन

Published on

अहमदाबाद,

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इसी के बीच में एक बुरी खबर सामने आई है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की मां का निधन हो गया है. कमिंस इस समय अपने घर पर ही हैं. उनकी जगह सीरीज में स्टीव स्मिथ कप्तानी संभाल रहे हैं.पैट कमिंस की मां मारिया ने शुक्रवार को सिडनी में आखिरी सांस ली. वह गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. यही वजह है कि कमिंस टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैच छोड़कर घर लौट गए थे.

बीसीसीआई ने ट्वीट कर दुख जताया
इस समय भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा यानी आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी है. टीम ने यह कमिंस की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए किया है.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने भी ट्वीट कर कमिंस की मां के निधन पर दुख जताया. साथ ही बताया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम मारिया को श्रद्धांजलि देने के लिए चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेगी. इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी मारिया कमिंस के निधन पर दुख जताते हुए एक ट्वीट किया है.

कैंसर से जूझ रही थीं कमिंस की मां मारिया
कमिंस ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनकी मां को 2005 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था. वह हाल के कुछ हफ्तों में गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. कमिंस ने कहा था कि वह सीरीज के बीच में ही घर लौट रहे हैं. मुझे लगता है कि इस समय मुझे मेरे परिवार के साथ होना चाहिए. मुझे मेरी टीम और क्रिकेट बोर्ड से पूरा सपोर्ट मिला है. मुझे समझने के लिए धन्यवाद.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...