7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलखराब पिच... बेकार रन रेट... हर मामले में पाकिस्तान की किरकिरी, लगी...

खराब पिच… बेकार रन रेट… हर मामले में पाकिस्तान की किरकिरी, लगी क्लास

Published on

रावलपिंडी,

पाकिस्तान टीम अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का पहला मैच एक दिसंबर से रावलपिंडी में खेला जा रहा है, जिसमें बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है. इस पिच पर तीन दिन में एक हजार से ज्यादा रन बने और सिर्फ 17 विकेट ही गिर सके हैं.इस तरह की बल्लेबाजी देखने के बाद अब रावलपिंडी की पिच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. पाकिस्तान के ही पूर्व दिग्गज शाहिद आफरीदी और शोएब अख्तर ने भी पीसीबी की जमकर आलोचना ही है.

इंग्लैंड टीम का पहली पारी में 6.50 के रनरेट रहा
यहां तक तो ठीक था, लेकिन इसी बैटिंग पिच पर जिस तरह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की है. उसको लेकर भी इन टीम की जमकर आलोचना हो रही है. खराब पिच और पाकिस्तान टीम की धीमी बल्लेबाजी को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. फैन्स ने जमकर क्लास लगाई है.

दरअसल, इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए मैच के पहले दिन ही 4 विकेट पर 506 रन बना दिए थे. क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टेस्ट मैच के पहले दिन किसी टीम ने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. पहली पारी में इंग्लैंड टीम ने 657 रन बनाए. इस दौरान 4 बल्लेबाजों ने शतक लगाए. बड़ी बात यह रही कि टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम ने पहली पारी में 6.50 के रनरेट से ये स्कोर बनाया.

पाकिस्तान टीम ने सिर्फ 3.66 के रनरेट से स्कोर किया
इसके बाद पाकिस्तान टीम बैटिंग करने आई और उसने भी शानदार बल्लेबाजी की. मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 499 रन बना दिए. मगर दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा अंतर रनरेट ही रहा. पाकिस्तान ने इंग्लैंड के मुकाबले बेहद धीमी बल्लेबाजी की और उनका रनरेट सिर्फ 3.66 का ही रहा. इसको लेकर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान टीम की जमकर क्लास लगाई.

पिच को लेकर यूजर्स ने इस तरह किया ट्रोल
पिच की आलोचना करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘चलो हीरा मंडी हाइवे रोड (रावलपिंडी पिच को लेकर तंज) पर हंसते हैं. इस पिच को 3 से 10 साल के लिए बैन कर देना चाहिए.’ दूसरे यूजर ने पीसीबी से मांग करते हुए लिखा, ‘प्लीज रावलपिंडी की पिच पर मुझे भी एक मौका दें. मैं 200 रन बनाना चाहता हूं.’

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...