19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलओलंपिक टिकट गंवाकर बौखलाए बजरंग... गुस्से में मैदान और आखिरी मैच भी...

ओलंपिक टिकट गंवाकर बौखलाए बजरंग… गुस्से में मैदान और आखिरी मैच भी छोड़ा

Published on

नई दिल्ली,

पेरिस ओलंपिक की धांसू तैयारी करने के बाद भारतीय स्टार पहलवान बजरंग पूनिया को ट्रायल्स में करारी शिकस्त झेलने को मिली. टोक्‍यो ओलिंपिक के ब्रॉन्‍ज मेडलिस्‍ट बजरंग ने रूस में कड़ी ट्रेनिंग ली थी. मगर ट्रायल्स के सेमीफाइनल जब उन्हें हार मिली तो वो बौखला गए और गुस्से में अपने घर निकल गए.

बजरंग को फ्रीस्टाइल 65 वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में रोहित कुमार ने 1-9 से करारी शिकस्त दी. इस हार के बाद बजरंग पेरिस ओलंपिक क्‍वालीफिकेशन की रेस से बाहर हो गए हैं. उन्हें ट्रायल्स में तीसरे-चौथे नंबर के लिए मैच खेलना था.

नाडा बजरंग का डोप सैम्पल भी नहीं ले सका
मगर सेमीफाइनल में हार के बाद बजरंग गुस्‍से में तुरंत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के सेंटर से चले गए. इतना ही नहीं राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) के अधिकारियों ने उनका डोप सैम्पल लेने की काफी कोशिश की, मगर ले नहीं सके.

बजरंग ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगुआई की थी. बता दें कि सेलेक्‍शन ट्रायल्स इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के तदर्थ पैनल आयोजित कर रहा है. इससे पहले खेल मंत्रालय से निलंबित WFI इसका आयोजन करवा रही थी.

सेमीफाइनल के लिए भी मुश्किल से जीते थे
बता दें कि बजरंग को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. उन्‍हें रविंदर के खिलाफ बेहद मुश्किल से जीत मिली थी. अगर रविंदर ने मुकाबले में वॉर्निंग से पॉइंट नहीं गंवाया होता तो बजरंग पहले ही मुकाबले में बाहर हो गए होते, मगर किस्‍मत से वो सेमीफाइनल में पहुंच गए.

बजरंग ने बिना ट्रायल्स दिए खेला था एशियन गेम्स
बजरंग पुन‍िया को पिछले साल हांगझोउ एश‍ियन गेम्स के सेमीफाइनल मैच में हार मिली थी. यही नहीं कांस्य पदक मुकाबले में भी बजरंग को जापानी पहलवान के. यामागुची ने 10-0 से हरा दिया था.

उनकी हार के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग बुरी तरह भड़क उठे थे क्योंकि एशियन गेम्स में भाग लेने से पहले किसी प्रतिस्पर्धी मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया था. उन्हें ट्रायल के बिना इन खेलों के लिए भारतीय दल में शामिल करने की भी आलोचना हुई थी.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...