गुवाहाटी
श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। हालांकि भारतीय टीम जब लक्ष्य का बचाव करने उतरी तो गेंदबाजों ने भी अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। इस दौरान युवा गेंदबाज उमरान मलिक ने तेज रफ्तार से अपने ही पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
दरअसल उमरान इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उमरान ने श्रीलंका के खिलाफ 14वें ओवर में अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों पर कहर बरपाया है। उन्होंने 14वें ओवर की अपनी पहली गेंद की शुरुआत 147 किलोमीटर प्रति घंटे से की। उमरान की दूसरी गेंद और तीसरी गेंद 151 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार रही लेकिन उनकी चौथी गेंद सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
उमरान की यह 156 किलोमीटर प्रति घंटे की मापी गई। इस तरह इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए वह सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड उमरान के ही नाम था जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ही टी20 सीरीज में 155 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
भारतीय पारी में विराट का रिकॉर्ड शतक
गेंदबाजी से पहले टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने बल्लेबाजी में धमाल मचाया। उन्होंने सिर्फ 80 गेंद में अपना शतक पूरा लिया। इसके साथ ही भारतीय पिचों पर विराट सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड भी बराबरी कर ली। दरअसल विराट घरेलू सरजमीं पर वनडे में सचिन के साथ अब 20 शतक लगाने वाले बल्लेबाज गए हैं।
इसके अलावा विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ में सबसे अधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली का श्रीलंका के खिलाफ यह 9वां शतक था। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को ही पीछे छोड़ा है, जिन्होंने कुल 8 वनडे शतक लगाने का कारनामा किया था।
