15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलविराट से छिटकी गेंद, चील सी नजर वाले ऋषभ पंत तुरंत झपटे,...

विराट से छिटकी गेंद, चील सी नजर वाले ऋषभ पंत तुरंत झपटे, लपका सुपरमैन स्टाइल में कैच

Published on

चटगांव

अगर किसी मैच के दौरान या बाद में चर्चा विकेटकीपिंग की हो तो ये मान कर चलिए ग्ल्वस पहने खिलाड़ी ने खूब लापरवाही की होगी। कैच टपकाए होंगे, स्टंपिंग का मौका गंवाया होगा, लेकिन आज विकेटकीपिंग का जिक्र इस वजह से क्योंकि ऋषभ पंत और विराट कोहली ने मिलकर कमाल किया है। ऋषभ ने एक ऐसा कैच लपका जिसकी टीम इंडिया को सख्त जरूरत थी। उनके लिए ये कैच पकड़ना इतना आसान भी नहीं था क्योंकि बॉल विराट कोहली के हाथों से छिटक कर जमीन पर गिरने वाली थी।

घटना, बांग्लादेश की दूसरी पारी के 47वें ओवर की है। 513 रन के विशाल टारगेट के जवाब में दोनों ओपनर्स क्रीज पर जम चुके थे। भारतीय टीम टेंशन में थी। पहले विकेट की तलाश जारी थी। नजमुल हसन शंटो और जाकिर हसन दोनों अर्धशतक जड़ चुके थे। ऐसे में उमेश यादव ने एक बढ़िया गेंद में शंटो को फंसाया। बॉल बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए पहली स्लीप में खड़े विराट कोहली के हाथों में चली गई, लेकिन चीकू उसे लपक नहीं पाए। गेंद हाथ से छिटककर नीचे गिरने ही वाली थी कि विकेटकीपर ऋषभ पंत ने चीते सी फुर्ती दिखाते हुए उसे लपक लिया। इस तरह शंटो के 67 रन की पारी का अंत हुआ।

भारत ने दिया है 513 रन का लक्ष्य
भले ही बांग्लादेशी ओपनर्स ने बढ़िया शुरुआत की हो, लेकिन 513 रन के लक्ष्य तक पहुंचना अब भी मुश्किल है। शंटो ने अपनी पारी में सात चौके लगाए। जाकिर हसन ने बखूबी साथ निभाया। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी बांग्लादेश की तरफ से भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी है। पहली पारी में भी ऋषभ पंत ने शंटो का एक शानदार कैच लपका था। तब बोलर मोहम्मद सिराज थे। इस बार उमेश यादव ने इस बेशकीमती साझेदारी को तोड़ा।

Latest articles

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

आरजीपीवी कैंटीन के खाने में मिली छिपकली! छात्रों का हंगामा, प्रबंधन ने बताया ‘शिमला मिर्च’

भोपाल राजधानी के प्रतिष्ठित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की मुख्य कैंटीन में भोजन की...

हबीबगंज थाना क्षेत्र पीसी नगर मल्टी चाकूबाजी कांड: मुख्य आरोपी ‘मास’ गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित पीसी नगर मल्टी में शनिवार रात हुई सनसनीखेज...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...