12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलबांग्लादेश ने लगाई इंग्लैंड की 'लंका', T20 सीरीज जीत रचा इतिहास

बांग्लादेश ने लगाई इंग्लैंड की ‘लंका’, T20 सीरीज जीत रचा इतिहास

Published on

बांग्लादेश

बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच 12 मार्च शनिवार को 3 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। पहले मैच में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को हराने के बाद मेजबान टीम बांग्लादेश ने दूसरे मुकाबले में भी अंग्रेजों को धूल चटा दी, जिसके चलते उन्होंने इस सीरीज पर भी अब कब्जा कर लिया। बांग्लादेश ने शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में जोस बटलर की टीम को 4 विकेट से हराया है। इस मैच में बांग्लादेश के हीरो स्टार ऑलराउंडर मेहदी हसन रहे। जिन्होनें अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचा दिया।

117 रन पर ऑल आउट हुई इंग्लैंड
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसको सही साबित करने में मेहदी हसन ने अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 117 रन पर ही ऑल आउट हो गया। इंग्लिश टीम में से कोई भी बल्लेबाज 30 या उससे अधिक रन नहीं बना पाया। टीम की तरफ से सर्वाधिक 28 रन बेन डकेट ने बनाए। वहीं बांग्लादेश की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मेहदी हसन रहे। जिन्होनें अपने 4 ओवर के स्पेल में 3 की जबरदस्त इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए चार बड़े विकेट अपने नाम किए और इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके अलावा शाकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और हसन महमूद को भी 1-1 सफलता मिली।

7 गेंदें और 4 विकेट शेष रहते हुए जीता बांग्लादेश
शाकिब अल हसन के नेतृत्व वाली बांग्लादेश ने दूसरे टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ 118 रन का लक्ष्य 7 गेंदें और 4 विकेट शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया। मेजबान टीम के लिए नजमुल हुसैन ने 46 रन की महत्वपूण पारी खेली। इसके अलावा मेहदी हसन ने भी अच्छे 20 रन बनाए। ऐसे में मेहदी के इस हरफनमौला प्रदर्शन के चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। वहीं इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने झटकी। सैम करन, मोईन अली और रेहान अहमद ने भी 1-1 विकेट अपने नाम की।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...