12.2 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलबांग्लादेश महिला टीम ने रचा इतिहास, भारत को पहली बार वनडे में...

बांग्लादेश महिला टीम ने रचा इतिहास, भारत को पहली बार वनडे में दी मात, 44 रन से जीता मैच

Published on

टी20 सीरीज के बाद अब बांग्लादेश के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 16 जुलाई को खेला गया, जिसमें मेजबान टीम बांग्लादेश ने DLS मेथड के चलते भारत को 40 रन से हरा दिया। हरमनप्रीत कौर की टीम को एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। शेर ए बांग्ला स्टेडियम में इस मुकाबले का आयोजन किया गया था। हालांकि अब भारत को यह सीरीज जीतने के लिए अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे।

बांग्लादेश महिला टीम ने भारत को पहली बार वनडे में हराया
महिला क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब बांग्लादेश ने भारतीय टीम को एकदिवसीय प्रारूप में हराया हो। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम कभी भी बांग्लादेश से वनडे में नहीं हारी। कहीं ना कहीं टीम इंडिया के लिए यह शर्मनाक बात है। हालांकि इससे पहले खेली गई दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने बाजी मारी थी। हरमनप्रीत कौर की टीम 2-1 से टी20 सीरीज जीतने में सफल रही थी।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
बारिश की वजह से 50 ओवर का मैच 44 ओवर का ही हो पाया। हालांकि टॉस हरमनप्रीत कौर ने जीता था और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करके दिखाया और बांग्लादेश को 43 ओवर में ही 152 रन पर ऑल आउट कर दिया। भारतीय टीम के लिए सर्वाधिक 4 विकेट अमनजोत कौर ने लिए। देविका वैद्य को भी 2 सफलता मिली। वहीं दीप्ति शर्मा को भी एक सफलता मिली।

गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी बांग्लादेश से भी ज्यादा निराशाजनक रही। टीम इंडिया सिर्फ 35.5 ओवर में ही 113 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए सर्वाधिक 20 रन दीप्ति शर्मा ने बनाए। वहीं बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट मारूफा अख्तर ने लिए। इसके अलावा राबिया खातून ने भी 3 विकेट झटके। वहीं नाहिदा अख्तर और सुल्ताना खातून को भी 1-1 सफलता मिली। बहरहाल ऐसे बांग्लादेश DLS मेथड के चलते 44 रन से मैच जीत गई।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...