4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलमुकेश कुमार के आंधी में उड़ गया बांग्लादेश, टीम इंडिया को मिल...

मुकेश कुमार के आंधी में उड़ गया बांग्लादेश, टीम इंडिया को मिल गया नया सितारा?

Published on

सिलहट

बांग्लादेश दौरे पर इंडिया ए की तरफ से खेल रहे मुकेश कुमार अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं। फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मुकेश ने 40 रन देकर छह विकेट लिए जिससे भारत ए ने दूसरे अनधिकृत टेस्ट क्रिकेट मैच में बांग्लादेश ए को पहले दिन ही 252 रन पर समेट दिया। मुकेश ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ डेब्यू करने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उस सीरीज में भी एक बार पांच विकेट लिए थे। बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें वरिष्ठ तेज गेंदबाज उमेश यादव का भी अच्छा साथ मिला।

उमेश ने 16 ओवर में 55 रन देकर दो विकेट लिए और 14 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता अंजाम दिया। ऑफ स्पिनर जयंत यादव ने भी दो विकेट लिए।

पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय भारत ए ने बिना किसी नुकसान के 11 रन बनाए थे। उस समय यशस्वी जायसवाल आठ और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन तीन रन पर खेल रहे थे। उमेश ने भारत को पहली सफलता दिलाई और इसके बाद मुकेश कुमार का जादू चला। बांग्लादेश की तरफ से छह खिलाड़ी दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें शहादत हुसैन ने सर्वाधिक 80 रन का योगदान दिया। उनके अलावा जाकर अली ने 62 रन जबकि जाकिर हसन ने 46 रन बनाए।

टेस्ट से पहले खेला जा रहा है वनडे सीरीज
टेस्ट से पहले भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में मेजबान बांग्लादेश ने एक विकेट से जीतकर भारत को दौरे पर करारा झटका दिया। वहीं अब टीम इंडिया के लिए दूसरा मुकाबला करो या मरो का हो गया है। इस मैच में अगर टीम इंडिया जीत हासिल नहीं कर पाती है तो बांग्लादेश की टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। पहले मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं रही थी।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...