8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलबांग्लादेश ने वनडे में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत, जमकर बोला...

बांग्लादेश ने वनडे में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत, जमकर बोला शाकिब अल हसन का बल्ला

Published on

बांग्लादेश

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 18 मार्च को खेला गया। शाकिब अल हसन के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन से बांग्लादेश ने आयरलैंड पर 183 रन से जीत दर्ज की जो उसकी सबसे बड़ी जीत है । शाकिब ने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ते हुए 93 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया। उन्होंने इस दौरान 7000 रन भी पूरे किए और तामिम इकबाल के बाद इस आंकड़े को छूने वाले दूसरे बांग्लादेशी क्रिकेटर भी बने।

7000 और 300 विकेट लेने वाले बने तीसरे क्रिकेटर
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन सात हजार रन और 300 विकेट लेने वाले तीसरे क्रिकेटर भी बन गए हैं। बता दें कि बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए थे जिसमें शाकिब ने 9 चौकों की मदद से 93 रन बनाए।इसके अलावा तौहीद ह्र्दय ने भी शानदार अंदाज में 92 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके और 2 गगचुंबी छक्के भी शामिल थे। जवाब में आयरलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। वह पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाए और 30.5 ओवर में ही 155 रन पर ऑल आउट हो गए। वहीं मैच के बाद तौहीद ह्र्दय को उनकी कमाल की बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया।

शाकिब अल हसन और तौहीद ने चौथे विकेट के लिए 125 गेंदों का सामना कर 135 रन की साझेदारी की। मुशफिकुर रहीम ने 26 गेंद में 44 रन की तूफानी पारी खेली। बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज इबादत हुसैन ने 45 रन देकर चार विकेट लिए तो तसकीन अहमद ने दो और स्पिनर नासुम अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए। बहरहाल, सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार 20 मार्च को खेला जाएगा।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...