4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलपैसों के लिए बांग्लादेशी क्रिकेटर ने की देश से गद्दारी, फिक्सिंग मामले...

पैसों के लिए बांग्लादेशी क्रिकेटर ने की देश से गद्दारी, फिक्सिंग मामले में लगा 5 साल का बैन

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी के एंटी करप्शन यूनिट ने महिला क्रिकेट में मैच फिक्सिंग के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। फिक्सिंग मामले में बांग्लादेश की महिला क्रिकेट शोहेली अख्तर पर 5 साल का बैन लगाया गया है। इस घटना से एक बार फिर क्रिकेट जगत शर्मसार हो गया है। शोहेली पर साउथ अफ्रीका में खेले गए साल 2023 टी20 विश्व कप में फिक्सिंग का आरोप लगा है। इस मामले में बांग्लादेश की इस महिला क्रिकेटर अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

शोहेली ने माना कि वह टी20 विश्व कप के दौरान कुछ ऐसी गतिविधियों में शामिल रह जो आईसीसी के नियमों के खिलाफ था। यही कारण है कि जांच में शोहेली को दोषी पाया गया। 36 साल की ऑफ स्पिनर शोहेली बांग्लादेश के लिए 13 टी20 और 2 वनडे मैचों में मैदान पर उतरी हैं। टी20 क्रिकेट में उनके नाम 8 और वनडे में 3 विकेट दर्ज है।

शोहेली ने उड़ाई ICC के नियमों की धज्जियां
आईसीसी ने अपनी जांच में शोहेली को कई नियमों को तोड़ने का दोषी पाया है। शोहेली ने आईसीसी के आर्टिकल 2.1.1 , 2.1.3, 2.1.4, 2.4.4 और 2.4.7 का उल्लंघन किया है। इसके अंतर्गत किसी भी तरह से मैच फिक्सिंग या साजिश करना। इसके अलावा जानबूझकर खराब प्रदर्शन करना शामिल है। इसमें किसी व्यक्ति विशेष से रिश्वत या गिफ्ट की की मांग करना भी शामिल है, जिससे की मैच के नतीजे प्रभावित हो। आईसीसी के इन नियमों को सख्ती से पालन करने का आदेश का है, लेकिन शोहेली ने इसकी धज्जियां उड़ाकर रख दी।

यही कारण है कि इस घटना के बाद महिला क्रिकेट में भूचाल मच गया है। महिला क्रिकेट में इस तरह के मामले में बहुत ही कम देखने को मिलते हैं, लेकिन बांग्लादेशी क्रिकेटर ने पैसों के लिए क्रिकेट से गद्दारी कर इस खेल को पूरी तरह से दागदार कर दिया

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...