7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलबल्लेबाजी नहीं चली, गेंदबाजी भी फेल... इंग्लैंड से हार के बाद आयोजकों...

बल्लेबाजी नहीं चली, गेंदबाजी भी फेल… इंग्लैंड से हार के बाद आयोजकों पर भड़की हरमनप्रीत कौर

Published on

चेस्टर ली स्ट्रीट

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। शनिवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने वाले भारतीय टीम को इस मुकाबले में करारी हार मिली। भारतीय महिला की बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों फेल रहीं। अंत में इंग्लैंड ने मुकाबले को आसानी से 9 विकेट से अपने नाम कर लिया।

सिर्फ 132 रन बना पाई टीम इंडिया
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (23) और शेफाली वर्मा के बीच 30 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद भारत के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। निकले क्रम में दीप्ति शर्मा ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 और ऋषभ घोष ने 16 रन बनाए। इंग्लैंड ने किसी भी बल्लेबाज को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। सारा ग्लेन 4 ओवर में 23 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में सफल रहीं।

42 गेंद रहते जीता इंग्लैंड
इंग्लैंड की महिला टीम ने तोबड़तोड़ शुरुआत की। पहले विकेट के लिए डेनियल व्याट और सोफिया डंक्ले के बीच 38 गेंदों पर 60 रनों की साझेदारी हुई। व्याट 24 रन बनाने के बाद स्टंप हो गईं। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरीं ऐलिस कैप्सी के साथ मिलकर डंक्ले ने 13वें ओवर में टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। डंक्ले ने 44 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाए। कैप्सी ने 20 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। रेणुका सिंह को अलावा सभी भारतीय गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन खर्च किए।

हरमनप्रीत कौर ने जताई नराजगी
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम को गीली परिस्थितियों में जबरदस्त खेलना पड़ा। हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, हम उतने रन नहीं बना पाए जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे। मुझे लगता है कि हम जबरदस्ती खेले क्योंकि परिस्थितियां खेलने के लिए 100 प्रतिशत फिट नहीं थीं।’ उनका कहना है कि खिलाड़ियों को कभी भी चोट लग सकती है। भारतीय कप्तान ने कहा कि मैदान गीला होने के बाद भी टीम में सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ देना जारी रखा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...