10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलसैमसन को BCCI ने दी कड़ी सजा, हुआ बड़ा नुकसान, अंपायर से...

सैमसन को BCCI ने दी कड़ी सजा, हुआ बड़ा नुकसान, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी?

Published on

नई दिल्ली ,

संजू सैमसन पर इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL 2024) में दिल्ली कैप‍िटल्स के ख‍िलाफ हुए मैच के बाद बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इन इंड‍िया (BCCI ) ने बड़ी कार्रवाई की. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू पर अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से मिली 20 रनों से हार के बाद आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया.

हालांकि,सैमसन पर जुर्माना क्यों…? अपराध की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह दिल्ली के 222 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 86 रनों की पारी के दौरान अंपायरों के साथ बहस करने के लिए हो सकता है. तब संजू का कैच शाई होप ने 16वें ओवर में बाउंड्री पर पकड़ा था. संजू को जब आउट करार दिया दिया गया तो उन्होंने मैदानी अंपायरों के साथ बहस की.

सवाल यह था कि क्या कैच लेते समय होप का पैर बाउंड्री को छू गया था? पर थर्ड अंपायर ने सैमसन को आउट दिया, लेकिन रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस बात से खुश नहीं थे. उन्होंने शुरुआत में पवेलियन की ओर चलना शुरू किया, लेकिन फिर बीच में लौट आए और मैदानी अंपायरों से कुछ बातचीत की.

आईपीएल ने बयान में कहा, ‘सैमसन ने आईपीएल कोड ऑफ नियम 2.8 के तहत लेवल 1 का अपराध किया. उन्होंने अपराध और मैच रेफरी की सजा स्वीकार कर ली है. लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है.’

संजू ने 46 गेंदों पर 86 रनों की जबरदस्त पारी खेली. उनकी पारी में 8 चौके और 6 शामिल रहे, इस दौरान संजू का स्ट्राइक रेट 186.95 का रहा. संजू जब खेल रहे थे तो लग रहा था कि वो राजस्थान 222 का टारगेट चेज करवा देंगे, लेकिन वह 16वें ओवर में मुकेश कुमार की चौथी गेंद पर बाउंड्री लाइन पर शाई होप के हाथों कैच आउट हो गए. सैमसन के इसी आउट होने के तरीके पर सवाल उठे. दरसअल, संजू सैमसन का मानना था कि शाई होप ने कैच पकड़ने के दौरान बाउंड्री लाइन को टच कर लिया है.

संजू सैमसन के आउट होने के बाद दिल्ली कैप‍िटल्स के सह-माल‍िक पार्थ जिंदल का रिएक्शन भी खूब चर्चा में रहा. दरअसल, जैसे ही सैमसन ने फैसले को लेकर मैदानी अंपायर के सामने आपत्ति जताई, जिंदल ने उन पर “आउट है, आउट है” चिल्लाना शुरू कर दिया. जिंदल के इस रिएक्शन की खूब आलोचना हुई.

क्या है IPL कोड ऑफ कंडक्ट का 2.8 नियम
आईपीएल कोड ऑफ कंड्क्ट 2.8 के तहत लेवल एक के अपराध में अंपायर के फैसले पर निराशा जताना, खेल को फिर से शुरू करने या विकेट छोड़कर जाने में देरी, टीवी अंपायर को रेफरल का अनुरोध करना और बहस करना या अंपायर से उसके फैसले को लेकर लंबी चर्चा करना शामिल है.इससे पूर्व जयपुर में 10 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान रॉयल्स द्वारा स्लो ओवर रेट लिए भी सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...