30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeखेलBCCI ने किया साफ एशिया कप 2023 के लिए PAK नहीं जाएगी...

BCCI ने किया साफ एशिया कप 2023 के लिए PAK नहीं जाएगी टीम इंडिया

Published on

नई दिल्ली

एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिन जय शाह ने कहा है कि एशिया कप 2023 पाकिस्तान में होगा या नहीं इस पर आने वाले समय में फैसला लिया जा सकता है। गौरतलब है एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) करेगा और फ्यूचर टूर प्रोग्राम के मुताबिक यह पाकिस्तान में खेला जाना है। बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में इस बारे में चर्चा हुई।

बीसीसीआई एजीएम में घोषणा हुई कि सौरव गांगुली की जगह रोजर बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष की कुर्सी संभाल रहे हैं। बीसीसीआई ने फैसला लिया है कि टीम इंडिया 2023 एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी और ऐसे में इस टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट किया जाए। क्रिकबज की खबर के मुताबिक जय शाह ने कहा, ‘एशिया कप का वेन्यू को लेकर हमने फैसला लिया है कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी।’

भारतीय क्रिकेट टीम 2008 के बाद से पाकिस्तान नहीं गई है। 2008 एशिया कप के लिए भारतीय टीम आखिरी बार पाकिस्तान गई थी। दोनों देशों के बीच खराब राजनीतिक संबंधों के चलते लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच आईसीसी टूर्नामेंट्स और एशिया कप के दौरान ही खेले जाते हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...