26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeखेलBCCI सचिव जय शाह से मिला यह लीजेंड, गांधी जी का चलाया...

BCCI सचिव जय शाह से मिला यह लीजेंड, गांधी जी का चलाया चरखा

Published on

नई दिल्ली,

सनथ जयसूर्या का शुमार श्रीलंका के महानतम खिलाड़ियों में होता है. अब जयसूर्या ने रविवार को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह से मुलाकात की और अपने देश में क्रिकेट के मुद्दों पर चर्चा की. पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने संक्षिप्त नोटिस पर उनसे मुलाकात करने के लिए बीसीसीआई सचिव के प्रति आभार भी व्यक्त किया.

जयसूर्या ने जय शाह से मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव एवं एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष, जयशाह से मिलना एक सम्मान और खुशी की बात थी. इतने कम समय में हमसे मिलने के लिए सहमत होने के लिए धन्यवाद. हमने श्रीलंकाई क्रिकेट के बारे में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.

जयसूर्या फिलहाल गुजरात में ही हैं और उन्होंने अहमदाबाद में महात्मा गांधी के आश्रम का भी दौरा किया. जयसूर्या शनिवार को गांधी का प्रसिद्ध चरखा चलाते हुए एक तस्वीर साझा की. उन्होंने ट्वीट किया, “महान महात्मा गांधी के आश्रम में जाना सबसे विनम्र अनुभव था. उनका जीवन आज भी हमें प्रेरित करता है. भविष्य इस पर निर्भर करता है कि हम वर्तमान में क्या करते हैं’, यह अब पहले से कहीं अधिक श्रीलंका पर लागू होता है.

सनथ जयसूर्या लीजेंड लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन में भाग लेने वाले हैं. भारत में आयोजित होने जा रहे इस इवेंट में चार टीमें इसमें भाग लेंगी. अबकी बार 16 सितंबर को एक स्पेशल मैच के साथ इस लीग की शुरुआत होगी, जिसमें भारत महाराजा और वर्ल्ड जाएंट्स के बीच मुकाबला होगा. इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली वर्ल्ड जायंट्स की ओर से सनथ जयसूर्या भी खेलते नजर आएंगेखेलते दिखेंगे. वहीं भारत महाराजा टीम की कप्तानी सौरव गांगुली करेंगे.

सनथ जयसूर्या हमेशा अपने देश के लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं. पिछले महीने जब श्रीलंका में हालात काफी खराब हो गए थे तो सनथ जयासूर्या भी प्रदर्शन कर रहे लोगों के सपोर्ट में सड़क पर उतर आए थे. कोलंबो में राष्ट्रपति भवन के पास जहां प्रदर्शनकारियों की भीड़ लगी हुई थी, वहां तक सनथ जयसूर्या भी पहुंच गए. जयसूर्या ने इसे लेकर कुछ फोटो भी शेयर किए थे.

Latest articles

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...

दादाजी धाम में 21 जून को आयोजित होगा निःशुल्क योग शिविर

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...