12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलपाक से तनाव के बीच BCCI का बड़ा एक्शन, खिलाड़ियों को धर्मशाला...

पाक से तनाव के बीच BCCI का बड़ा एक्शन, खिलाड़ियों को धर्मशाला से निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन

Published on

धर्मशाला

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 के 58वें मैच को खराब लाइट के कारण रद्द कर दिया गया। मैच ऑफिशियल ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लड लाइट का एक टावर ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण मैच को रोकने का फैसला किया गया। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक धर्मशाला से प्लेयर्स को निकालने के लिए बीसीसीआई ऊना से एक स्पेशल ट्रेन का इंतजाम कर रही है। बता दें कि पाकिस्तान से चल रहे तनाव के कारण सुरक्षा को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई थी। गुरुवार देर शाम को अमृतसर और पठानकोट में ब्लैक आउट की घोषणा की गई थी।

इसी कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते में धर्मशाला में जारी मैच को रोक दिया गया। मैच के दौरान फ्लड लाइट खराब होने के कारण पहले तो लगा कि रोशनी चली गई है, लेकिन बाद में सुरक्षा कारणों से टीमों और दर्शकों को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया। ऐसे में बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए खिलाड़ियों को निकालने के लिए ऊना से स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था कर रहा है। दरअसल भारत सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार धर्मशाला में हवाई मार्ग को बंद कर दिया गया है।

मैच से पहले हुई थी धर्मशाला में बारिश
बता दें कि दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबला बारिश के कारण प्रभावित था। बारिश के कारण 1 घंटे की देरी से मैच शुरू हुई थी। मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पंजाब ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में धमाकेदार शुरुआत टीम के लिे प्रभ सिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने पहले विकेट के लिए 122 रनों की पार्टनरशिप की थी।

पंजाब और दिल्ली के बीच इस मैच को जब रोका गया तो 10.1 ओवर का खेल हो चुका था। इस समय तक पंजाब ने 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे। पंजाब के लिए प्रियांश आर्य ने 34 गेंद में 70 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में प्रियांश ने 5 चौके और 6 छक्के भी लगाए। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह 50 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर का खाता नहीं खुला था।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...