6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeखेलT20 वर्ल्ड कप हारने के बाद BCCI का सबसे बड़ा एक्शन, पूरी...

T20 वर्ल्ड कप हारने के बाद BCCI का सबसे बड़ा एक्शन, पूरी सिलेक्शन कमिटी बर्खास्त

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को कड़ा फैसला करते हुए चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चार सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया। चेतन के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम 2021 में खेले गए टी20 विश्वकप के नॉकआउट चरण में नहीं पहुंच पाई थी। इसके अलावा वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हार गई थी।

चेतन (उत्तर क्षेत्र), हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र), सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और देबाशीष मोहंती (पूर्वी क्षेत्र) का राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल बहुत कम दिन का रहा। इनमें से कुछ की नियुक्ति 2020 तो कुछ कि 2021 में की गई थी। एक सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता का कार्यकाल अमूमन चार साल का होता है और उसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। अभय कुरूविला का कार्यकाल समाप्त होने के कारण पश्चिम क्षेत्र से कोई चयनकर्ता नहीं था।

पीटीआई ने 18 अक्टूबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक के बाद खबर दी थी कि चेतन को बर्खास्त किया जा सकता है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (सीनियर पुरुष) के लिए आवेदन मंगाए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर है। चेतन शर्मा 3 जनवरी को 58 साल के हो जाएंगे, उन्होंने 23 टेस्ट मैच खेले हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी शर्मा करीब 11 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर (1983-94) में 23 टेस्ट और 65 वनडे में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 1987 विश्व कप में हैट्रिक उनके करियर की बड़ी उपलब्धि है।

महज 16 साल की उम्र में हरियाणा के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना शुरू करने वाले चेतन ने 18 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू कर लिया था। दिसंबर 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे खेलते वक्त तो वह 17 ही साल के थे। चेतन शर्मा ने टेस्ट में 61, जबकि वनडे इंटरनेशनल में 67 विकेट झटके।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...