6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलयुवराज सिंह के अंदाज में भानुका राजपझा ने निकाली नसीम शाह की...

युवराज सिंह के अंदाज में भानुका राजपझा ने निकाली नसीम शाह की हैकरी, पाक गेंदबाजों का उतारा भूत

Published on

दुबई

एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के भानुका राजपक्षा ने कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका के लिए राजपक्षा का यह अर्धशतक उस समय आया जह टीम पाकिस्तानी गेंदबाजों के संघर्ष कर रही थी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के स्ट्राइक गेंदबाज नसीम शाह और हारिस राउफ की जमकर खबर ली। एशिया कप के इस फाइनल मैच में राजपक्षा ने 45 गेंद में नाबाद 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें 6 चौके और 3 छक्का शामिल रहा।

राजपक्षा का सबसे बेहतरीन शॉट पारी के 17वें ओवर की चौथी गेंद पर आया जब उन्होंने नसीम शाह को लेग साइड में शानदार फ्लिक किया और गेंद को स्टेडियम में बैठे दर्शकों के बीच पहुंचा दिया। राजपक्षा का यह शॉट पूरी तरह तरह से पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के सिग्नेचर शॉट की तरह था।

इस तरह पूरे टूर्नामेंट में नसीम शाह जिस तरह से अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में बने हुए थे, भानुका राजपक्षा ने फाइनल मैच में पूरी तरह से उनके लय को खराब कर दिया। नसीम ने मैच में चार ओवरों की गेंदबाजी में 40 रन खर्च कर दिए जिसमें उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला।

वहीं एशिया कप के इस फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। मैच में टीम की शुरुआत हालांकि कुछ खास नहीं रही थी। नसीम शाह ने पहले ही ओवर में कुशल मेंडिस को बोल्ड कर पाकिस्तान को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद रही सही कसर हारिस राउफ ने पूरा कर दिया। राउफ ने भी लगातार अंतराल विकेट निकालना जारी रखा जिसके कारण श्रीलंका की टीम एक समय पर मुश्किल में आ गई थी।

वहीं मध्यक्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज भानुका राजपक्षा ने सयंम से काम लिया और वानिंदु हसरंगा के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण साझेदारी की। मैच में हसरंगा ने 21 गेंद में 36 रन बनाए जिसमें उन्होंने 6 चौके और एक छक्का भी लगाया। राजपक्षा और हसरंगा के अलावा श्रीलंका के लिए मैच में धनंजय डि सिल्वा ने 28 रनों की पारी खेली जबकि चमिका करुणारत्ने ने 14 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...