11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलजीत के जश्न में हो जाता बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे मेसी के...

जीत के जश्न में हो जाता बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे मेसी के साथ ये खिलाड़ी

Published on

ब्यूनस आयर्स

36 साल बाद विश्व चैंपियन बनने वाली अर्जेंटीना फीफा की ट्रॉफी के साथ अपने घर पहुंच चुकी है। टीम की इस जीत पर पूरा देश में जश्न में डूबा हुआ है। फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। जीत के बाद अर्जेंटीना में खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एक भव्य विजयी जुलूस निकाला गया। इस दौरान खुले बस में बैठकर टीम के खिलाड़ी जुलूस के साथ निकले। अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हुए आगे बढ़े, लेकिन इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

दरअसल जिस ओपन बस में अर्जेंटीना के खिलाड़ी जुलूस के साथ चल रहे थे। उसी दौरान अचानक बिजली का तार सामने आ गया, लेकिन खिलाड़ियों ने फूर्ति दिखाते हुए फौरन झुक कर खुद को संभाल लिया। खुली बस की छत के जिस हिस्से की तरफ बिजली की तार आई थी वहां मेसी, डि मारिया, परेडेज, रॉड्रिग्स डि पॉल और निकोल्स ओडमेंड बैठे थे।

बाल-बाल बचे खिलाड़ी
हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ में खिलाड़ियों का ध्यान जश्न में डूबे फैंस पर था। ऐसे में बस के सामने जो तार आई थी उससे खिलाड़ी चोटिल भी हो सकते थे, या फिर करंट भी लग सकता था। हालांकि यह उनकी सूझबूझ ही कहेंगे कि समय रहते उन पांचों खिलाड़ियों ने खुद को बचा लिया।इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं और खिलाड़ियों के सुरक्षित रहने पर वह ईश्वर का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

फाइनल में फ्रांस से मिली अर्जेंटीना को कड़ी टक्कर
फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मैच में अर्जेंटीना को फ्रांस को कड़ी टक्कर मिली। बेशक अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल किया लेकिन निर्धारित 90 मिनटों के खेल में फ्रांस ने स्कोर को 2-2 की बराबरी पर रखा। खेल के पहले हाफ में बढ़त लेने वाली अर्जेंटीना दूसरे हाफ में फ्रांस के आक्रमण का जवाब नहीं दे सका। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया। यहां पर लियोनेल मेसी ने अपना मैजिक चलाया और अपना दूसरा गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी।हालांकि कीलियन एम्बाप्पे ने मुकाबले में फ्रांस को बरकरार रखा और उन्होंने हैट्रिक गोल लगाते हुए एक बार फिर से स्कोर को बराबरी पर ला दिया लेकिन उसके बाद पेनल्टी शूटआउट के खेल में अर्जेंटीना की टीम बाजी मार ले गई।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...