4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलमैच में बड़ा हादसा, क्रिकेटर के मुंह पर लगी बॉल, दांत टूटे,...

मैच में बड़ा हादसा, क्रिकेटर के मुंह पर लगी बॉल, दांत टूटे, अस्पताल में भर्ती

Published on

हम्बनटोटा,

श्रीलंका में इस समय घरेलू टूर्नामेंट लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2022 सीजन खेला जा रहा है. इसी दौरान एक मैच में बड़ा हादसा हो गया और एक स्टार प्लेयर बुरी तरह चोटिल हो गया. यह खिलाड़ी श्रीलंकाई ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने हैं, जिनके मुंह पर बॉल लगी है. बॉल लगने के कारण चमिका करुणारत्ने के मुंह से खून आने लगा. उनके तीन-चार दांत भी टूटने की बात कही जा रही है. घटना के बाद मैच को थोड़ी देर के लिए रोका गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बताया गया है कि उनका जबड़ा भी बुरी तरह चोटिल हुआ है.

कैच लेने के दौरान मुंह पर लगी बॉल
दरअसल, यह घटना लंका प्रीमियर लीग में बुधवार को कैंडी फैलकॉन्स और गॉल ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मैच में हुई. चमिका फैलकॉन्स टीम के लिए खेल रहे हैं. घटना ग्लैडिएटर्स टीम की बैटिंग के दौरान चौथे ओवर की पहली बॉल पर हुई. फैलकॉन्स के लिए कार्लोस ब्रेथवेट गेंदबाजी कर रहे थे. उनके ओवर की पहली बॉल पर फर्नांडो ने कवर के ऊपर से हवाई शॉट खेला, जिसे कैच लेने के लिए चमिका ने दौड़ लगाई.

पीछे बाउंड्री की ओर भागते हुए चमिका करुणारत्ने ने कैच तो लपक लिया, लेकिन इस दौरान वह अपना जबड़ा चोटिल करवा बैठे. बॉल हाथ में आने से पहले उनके जबड़े पर ही सीधे गिरी थी. हालांकि चमिका ने कैच लपक लिया और तुरंत ही बॉल साथी खिलाड़ियों को दे दी. इसके बाद देखा गया कि उनके मुंह से खून आने लगा. इस घटना के बाद तुरंत ही चमिका करुणारत्ने को अस्पताल ले जाया गया.

चोटिल होने और कैच लेने का वीडियो वायरल
चमिका करुणारत्ने के चोटिल होने और कैच लेने का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. यह वीडियो फैन्स को विचलित भी कर सकता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैच लेने के दौरान बॉल सीधे उनके मुंह पर ही आकर लगी थी. जिसके कारण उनके तीन-चार दांत टूट गए और जबड़ा भी चोटिल हो गया.

कार्लोस के बदौलत फैलकॉन्स ने मैच जीता
इस मैच को फैलकॉन्स टीम ने 5 विकेट से आसानी से जीत लिया था. मैच में गॉल ग्लैडिएटर्स टीम ने 8 विकेट पर 121 रन बनाए थे. इसके जवाब में कैंडी फैलकॉन्स टीम ने 15 ओवर में ही 5 विकेट गंवाकर 123 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. मैच में कार्लोस ब्रैथवेट ने 14 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...