6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलमैच के बीच में ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, मैदान छोड़ने को मजबूर...

मैच के बीच में ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, मैदान छोड़ने को मजबूर हुए नाथन लियोन

Published on

लंदन

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन दायीं पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वह गुरुवार को दूसरे दिन के खेल के दौरान चाय के सत्र के बाद गेंद के पीछे भागते हुए चोटिल हो गए थे। उन्होंने इससे पहले जैक क्राउली को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को तीसरे दिन के खेल के दौरान एक बयान जारी कर बताया कि लियोन को चोट थोड़ी गंभीर है।

इस बयान में हालांकि यह नहीं बताया गया कि वह कितने समय तक बाहर रहेंगे। बयान के मुताबिक, ‘इस मैच के समाप्त होने के बाद उन्हें रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी। सीरीज के बचे हुए मैचों में उनकी उपलब्धता के बारे में फैसला इस मुकाबले के बाद होगा।’ लियोन शुक्रवार को बैसाखी के सहारे लॉर्ड्स पहुंचे और दिन का खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी उन्हें सांत्वना दी।

लियोन के चोटिल होने से इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के पास सिर्फ तीन विशेषज्ञ गेंदबाज बच गए हैं। टीम में हरफनमौला कैमरून ग्रीन भी है जो मध्यम तेज गति से गेंदबाजी करते हैं। टीम के पास ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे कामचलाऊ स्पिनर का विकल्प है।लियोन अगर अगले टेस्ट मैच से पहले चोट से नहीं उबरे में टीम में 22 साल के टॉड मरफी को मौका मिल सकती है। उन्होंने भारत के खिलाफ डेब्यू सीरीज में 14 विकेट लिये थे। मरफी ने इस दौरान विराट कोहली को चार बार आउट किया था।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...