14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeखेलभारतीय टीम को बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार...

भारतीय टीम को बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार प्लेयर

Published on

नागपुर,

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह बाहर हो गए हैं. पहले यह कहा जा रहा था कि बुमराह चोट से उबर गए हैं और वह 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मुकाबले खेल सकते हैं. मगर अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बुमराह पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं. हालांकि उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में बुमराह की वापसी होगी.

बुमराह ने एनसीए में गेंदबाजी शुरू की
टेलीग्राफ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बुमराह इस समय ठीक हो चुके हैं. चोट से उबर चुके हैं. वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब के लिए हैं. बुमराह ने बॉलिंग भी करना शुरू कर दिया है. मगर भारतीय टीम मैनेजमेंट का थिंक टैंक बुमराह को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहता है. यही कारण है कि उन्होंने बुमराह को टेस्ट सीरीज से बाहर रखा है.

बता दें कि इसी साल भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. ऐसे में बुमराह की मौजूदगी वर्ल्ड कप में भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. सूत्रों के हवाले से टेलीग्राफ ने लिखा, ‘बुमराह ने इस समय एनसीए में अच्छी लय में गेंदबाजी शुरू कर दी है. वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों उन्हें कोई जकड़न नहीं लग रही है. यह उनके लिए सबसे अच्छी बात है.’

बुमराह ने सितंबर 2022 से कोई मैच नहीं खेला
बता दें कि 29 साल के बुमराह ने पीठ की चोट के कारण पिछले साल सितंबर से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भी टीम में नहीं चुना गया. हालांकि उन्होंने NCA में नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दी है. फिर भी उनके सीरीज से बाहर होने की इस खबर ने फैन्स को निराश किया है.

रोहित शर्मा ने भी बुमराह को लेकर दिया था अपडेट
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था, ‘बुमराह को लेकर बहुत अधिक सुनिश्चित नहीं हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों में खेलेंगे. हम किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं क्योंकि पीठ की चोट हमेशा गंभीर होती है. हम एनसीए में फिजियो और चिकित्सकों से नियमित संपर्क बनाए हुए हैं. चिकित्सा टीम उसे फिट होने के लिए पूरा समय देगी.’

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...