13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका... स्टार क्रिकेटर ने अचानक...

वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका… स्टार क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास

Published on

इस्लामाबाद,

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट को झटका देने वाली खबर सामने आ रही है. 32 साल की महिला क्रिकेटर और पाकिस्तान टीम की पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) से संन्यास ले लिया है. फिलहाल उन्होंने संन्यास का कारण नहीं बताया है. बिस्माह ने पाकिस्तान टीम के लिए 136 वनडे और 140 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने वनडे में 29.55 के औसत से 3369 रन बनाए हैं. जबकि टी20 में बिस्माह ने 27.55 के धांसू औसत से 2893 रन जड़े हैं.

12 वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं बिस्माह
लेग स्पिन में बिस्माह ने वनडे में 44 और टी20 में 36 विकेट भी लिए. बिस्माह ने 2006 में भारतीय टीम के खिलाफ जयपुर वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. जबकि टी20 में उनका डेब्यू 2009 में हुआ था. बिस्माह ने आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में पहला टी20 मैच खेला था.

इस स्टार महिला क्रिकेटर ने 4 वनडे वर्ल्ड कप (2009, 2013, 2017 और 2022 ) खेले हैं. 2022 में बिस्माह ने बतौर कप्तान वर्ल्ड कप खेला था. उन्होंने टी20 क्रिकेट में 2009 से 2023 के बीच 8 वर्ल्ड कप खेले. इस दौरान बिस्माह ने 2020 और 2023 में कप्तानी की थी. वहीं इस साल टी20 महिला वर्ल्ड कप सितंबर-अक्टूबर में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट बांग्लादेश की मेजबानी होगा.

बीच में 2 बार ले चुकी हैं लंबा ब्रेक
बिस्माह ने रिटायरमेंट के बाद कहा, ‘मैं उस खेल को अलविदा कह रही हूं, जिससे मुझे सबसे ज्यादा प्यार है. यह शानदार सफर रहा. कई चुनौतियां, जीत और यादगार लम्हे हमने देखे. मैं अपने परिवार को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने मेरा साथ दिया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भी धन्यवाद दूंगी, जिन्होंने मुझे मौका दिया. पीसीबी का सहयोग मेरे लिए काफी मायने रखता है.’

बिस्माह ने 2020 में फिटनेस कारणों से और 2021 में बेटी के जन्म के बाद क्रिकेट से लंबा ब्रेक लिया था. इसी के साथ बिस्माह वेतन के साथ 12 महीने की मैटरनिटी लीव (मातृत्व अवकाश) पाने वाली पाकिस्तान की पहली महिला क्रिकेटर बनीं. बिस्माह न्यूजीलैंड में 2022 वर्ल्ड कप में अपनी बेटी को साथ लेकर गई थीं, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें काफी चर्चाओं में रही थीं

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...