7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलटीम इंडिया को दूसरे टी20 से पहले बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ...

टीम इंडिया को दूसरे टी20 से पहले बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, खेलना मुश्किल

Published on

पुणे

संजू सैमसन का गुरुवार को पुणे में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच में खेलना संदिग्ध है। विकेटकीपर बल्लेबाज के घुटने में चोट लगी है और उसने भारतीय टीम के साथ पुणे नहीं गए हैं। वह स्कैन के लिए मुंबई में रुके हुए हैं। भारत ने मंगलवार को मुंबई में हुए सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। अब पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।

फील्डिंग के समय लगी चोट
संजू सैमसन को यह चोट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंकाई टीम पहले ओवर में डाइव लगाकर पकड़ने का प्रयास करने के कारण लगी है। हालांकि उन्होंने गेंद को पकड़ लिया लेकिन जमीन पर गिरने के बाद वह उनके हाथ से निकल गया। उन्होंने मैच में फील्डिंग जारी रखी। 13वें ओवर में भी उनके घुटने पर चोट लगी थी। उमरान मलिक की गेंद पर डीप पॉइंट पर गेंद रोकने के दौरान उनका घुटना जमीन पर फंस गया था। उन्हें घुटने में सूजन का अनुभव हुआ, जिसके कारण डॉक्टर की सलाह लेने को कहा गया।

दूसरा मैच खेलने मुश्किल
क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो संजू सैमसन टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। काफी कुछ मेडिकल टीम के स्कैन के आकलन पर निर्भर करेगा। टीम ने अभी तक उनके खेलने पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। सैमसन भी बुधवार शाम तक पुणे नहीं पहुंचे थे। पहले मैच में संजू बल्ले से भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। सिर्फ 5 रनों की पारी खेलने के बाद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा था।

सीरीज जीतने उतरेगा भारत
भारतीय टीम पुणे में सीरीज को अपने नाम करने उतरेगी। पहले मैच को दो रनों से जीतकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब दूसरे मैच को जीतकर हार्दिक पंड्या की टीम सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...