8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर... इलाज के लिए आज ही मुंबई...

ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर… इलाज के लिए आज ही मुंबई शिफ्ट किया जाएगा

Published on

मुंबई,

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. उन्हें अब इलाज के लिए देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया जाएगा. खबर के मुताबिक, ऋषभ पंत को आज (4 जनवरी) ही मुंबई रेफर किया जाएगा.ऋषभ पंत को लेकर यह बड़ा अपडेट न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के हवाले दिया है. डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम सुंदर ने यह जानकारी दी है. फिलहाल, ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में किया जा रहा है.

ऋषभ पंत खुद कार चलाकर अपने घर रूड़की जा रहे थे
बता दें कि ऋषभ पंत को चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया था. बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को रिहैब के लिए बेंगलुरु स्थिति नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में जाने के लिए कहा था. मगर इससे पहले ही वह क्रिसमस मनाने के लिए दुबई गए थे. यहां उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिसमस सेलेब्रेट किया था.

इसके बाद ऋषभ पंत वापस अपने देश लौटे और दिल्ली से अपनी कार से होम टाउन रूड़की जा रही थे. इसी दौरान 30 दिसंबर के तड़के ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया. यह दुर्घटना रूड़की के पास गुरुकुल नारसन एरिया में हुई. ऋषभ पंत कार में अकेले थे और खुद ही गाड़ी चला रहे थे. पंत ने बताया कि वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए. इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी.

कहां-कहां चोट आई ऋषभ पंत को?
घटना के बाद कुछ लोगों ने ऋषभ पंत को रूड़की के ही सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. फिर यहां से पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया. तब से उनका वहीं इलाज चल रहा है. पंत को सिर, पीठ, पैर, घुटने और टखने में चोट आई है. पंत की कुछ सर्जरी भी हुई हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...